return to news
  1. Mazagon Dock का शेयर 6% टूटा, नॉन-रिटेल के लिए खुला OFS, खुदरा निवेशक ऐसे लगा सकते हैं बोली

मार्केट न्यूज़

Mazagon Dock का शेयर 6% टूटा, नॉन-रिटेल के लिए खुला OFS, खुदरा निवेशक ऐसे लगा सकते हैं बोली

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 04, 2025, 10:08 IST

सारांश

इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए Mazagon Dock का OFS आज 4 अप्रैल को खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक और कर्मचारी 7 अप्रैल को इसके लिए बोली लगा सकते हैं। फ्लोर प्राइस 2525 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। योजना के तहत सरकार कुल 4.83 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।

शेयर सूची

Mazagon Dock OFS: दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी में सरकार की 84.8% हिस्सेदारी थी।

Mazagon Dock OFS: दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी में सरकार की 84.8% हिस्सेदारी थी।

Mazagon Dock share: डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में आज 4 अप्रैल को करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक NSE पर 5.81 फीसदी टूटकर 2578.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, सरकार ने इस कंपनी में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी 4.83% हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है। दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी में सरकार की 84.8% हिस्सेदारी थी। इस खबर के बीच स्टॉक में बिकवाली हो रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए Mazagon Dock का OFS आज 4 अप्रैल को खुले गया है। वहीं, रिटेल निवेशक और कर्मचारी 7 अप्रैल को इसके लिए बोली लगा सकते हैं। फ्लोर प्राइस 2525 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Mazagon Dock OFS: रिटेल निवेशक ऐसे लगा सकते हैं बोली

  • अपने ट्रेडिंग अकाउंट में लॉग इन करें।
  • उस सेक्शन पर जाएं जहां सभी कॉर्पोरेट एक्शन होती हैं।
  • OFS चुनने पर, आपके पास रिटेल और नॉन-रिटेल कैटेगरी के बीच चयन करने का विकल्प होगा। आप कैटेगरी चुन सकते हैं और अपनी बोलियां लगा सकते हैं।
  • अगर आप फ्लोर प्राइस पर बोली लगाना चाहते हैं, तो आपको "मार्केट ऑर्डर" ऑप्सन चुनना होगा।
  • ट्रेडिंग दोपहर 3:30 बजे समाप्त होती है। ऐसे में OFS के लिए बोलियां केवल दोपहर 3 बजे तक ही लगाई जा सकती हैं।

Mazagon Dock OFS के बारे में पूरी डिटेल

योजना के तहत सरकार शुरू में लगभग 2.83 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और अगर इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो जाता है, तो सरकार अतिरिक्त 2% हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी सुरक्षित रख रही है। इससे कुल हिस्सेदारी बिक्री 4.83% हो जाएगी।

Mazagon Dock के OFS में पात्र कर्मचारियों के लिए 50000 शेयर (ऑफर का 0.26%) रिजर्व हैं, जो 5 लाख रुपये तक के शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिटेल निवेशक 2 लाख रुपये तक के शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उनके लिए ऑफर में 10 फीसदी हिस्सा आरक्षित किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख