return to news
  1. M&M Dividend: हर शेयर पर ₹33 का डिविडेंड घोषित, शेयरों में बढ़ी खरीदारी

मार्केट न्यूज़

M&M Dividend: हर शेयर पर ₹33 का डिविडेंड घोषित, शेयरों में बढ़ी खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 13:21 IST

सारांश

Mahindra and Mahindra ने अपने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित भी कर दिए हैं। कंपनी के शेयरों में आज 0.70 फीसदी की तेजी है और यह स्टॉक BSE पर 3127.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

शेयर सूची

M&M Dividend

M&M Dividend: इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई 2026 तय की गई है।

M&M Dividend: ऑटो सेक्टर की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने आज 05 मई को डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को ₹5 की फेस वैल्यू पर 33 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित भी कर दिए हैं। कंपनी के शेयरों में आज 0.70 फीसदी की तेजी है और यह स्टॉक BSE पर 3127.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फाइलिंग में क्या कहा?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा है कि डिविडेंड की इस घोषणा को आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में जरूरी मंजूरी मिलना बाकी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया, "31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए, ₹5 की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹33 (660%) के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की गई है।"

कब है रिकॉर्ड डेट?

M&M की डिविडेंड घोषणा का मतलब है कि प्रत्येक पात्र शेयरधारक को कंपनी के स्टॉक में उसके पास मौजूद हर शेयर के लिए ₹33 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड भुगतान मिलेगा। NSE फाइलिंग के अनुसार, वाहन निर्माता कंपनी ने डिविडेंड जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 3 जुलाई, 2026 तय की है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

M&M का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़कर 4,668 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,295 करोड़ रुपये था। M&M का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 29 फीसदी बढ़कर 54,982 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 42,599 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख