return to news
  1. Stocks To Watch: आज ट्रेडिंग के दौरान रडार पर रहेंगे ये 9 शेयर, बाजार खुलने से पहले जान लें पूरी बात

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: आज ट्रेडिंग के दौरान रडार पर रहेंगे ये 9 शेयर, बाजार खुलने से पहले जान लें पूरी बात

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 24, 2026, 07:53 IST

सारांश

आज भारतीय शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। जी एंटरटेनमेंट, पावर ग्रिड, नैटको फार्मा, ऑरोबिंदो फार्मा, विमटा लैब्स और अर्बन कंपनी जैसी कंपनियों से जुड़ी खबरें सामने आई हैं।

stocks to watch24aug

आज शेयर बाजार में कई कंपनियों पर निवेशकों की नजर होगी।

भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। अलग अलग कंपनियों द्वारा जारी किए गए कॉर्पोरेट अपडेट्स और बड़ी खबरों के कारण निवेशकों की नजर इन शेयरों पर बनी रहेगी। यूएस एफडीए की जांच से लेकर नए प्रोजेक्ट्स हासिल करने और फंड जुटाने जैसी खबरों से इन कंपनियों के स्टॉक्स में आज ट्रेडिंग के दौरान मूवमेंट देखने को मिल सकता है। बाजार खुलने के साथ ही इन स्टॉक्स पर ट्रेडर्स का फोकस बना रहेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जी एंटरटेनमेंट और पावर ग्रिड से जुड़े बड़े अपडेट

जी एंटरटेनमेंट ने प्रमोटर ग्रुप को 126 रुपये के भाव पर 20.9 करोड़ फुली कनवर्टिबल वारंट अलॉट किए हैं। कंपनी को कुल 660 करोड़ रुपये का 25% हिस्सा एडवांस के रूप में मिल चुका है। ये वारंट 18 महीने के अंदर शेयरों में कनवर्ट किए जा सकेंगे। इस कनवर्ट होने की प्रक्रिया के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़कर 17.9% हो जाएगी। दूसरी तरफ पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में सफलता हासिल की है। कंपनी को टीबीसीबी के तहत 822.91 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के डिस्कवर्ड टैरिफ पर बीओओटी प्रोजेक्ट के लिए एलओआई मिला है।

फार्मा सेक्टर की कंपनियों पर एफडीए की जांच

फार्मा सेक्टर में ऑरोबिंदो फार्मा की ऑरोपेप्टाइड्स फैसिलिटी पर यूएस एफडीए की जांच पूरी हो गई है। इस जांच में केवल एक फैसिलिटी या इक्विपमेंट मेंटेनेंस से जुड़ी ऑब्जर्वेशन मिली है। इसमें डेटा इंटीग्रिटी या जीएमपी अनुपालन को लेकर कोई चिंता नहीं जताई गई है। वहीं दूसरी तरफ नैटको फार्मा की विशाखापट्टनम स्थित एफडीएफ फैसिलिटी में यूएस एफडीए की जांच 4 ऑब्जर्वेशन के साथ समाप्त हुई है। इन दोनों फार्मा कंपनियों के शेयरों में आज हलचल रह सकती है।

विमटा लैब्स के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के एक हिस्से में साइबर सुरक्षा की घटना सामने आई है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इसके बावजूद उसके ऑपरेशन और कस्टमर सर्विस पूरी तरह से काम कर रहे हैं। केन्स ने भारत में अपनी कंप्यूटिंग प्रेजेंस मजबूत करने के लिए बॉसगेम के साथ एमओयू पर दस्तखत किए हैं। बॉसगेम एक टेक्नोलॉजी कंपनी है जो मिनी पीसी और लैपटॉप जैसे इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग प्रोडक्ट्स पर फोकस करती है।

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के मामले में सेबी ने प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के ओपन ऑफर प्रोसेस को सीसीआई अप्रूवल के 12 वर्किंग दिनों के अंदर शुरू करने की अनुमति दे दी है। यह ऑफर 698 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 26% तक की हिस्सेदारी यानी 1.40 करोड़ शेयर खरीदने के लिए है। एनटीपीसी ग्रीन ने 6 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच के डिस्कवर्ड टैरिफ पर 500 मेगावॉट की कॉन्ट्रैक्टेड कैपेसिटी हासिल की है। अर्बन कंपनी और कैंट आरओ विवाद में केेंट आरओ ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि वह 12 अगस्त के 15 दिनों के अंदर विवादित विज्ञापनों को हटा लेगा और आगे ऐसे दावों से परहेज करेगा। दोनों कंपनियों के बीच अन्य पेटेंट और मामले पेंडिंग हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख