return to news
  1. Lenskart Q4 Results: मार्च तिमाही में 8% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में 46% का उछाल

मार्केट न्यूज़

Lenskart Q4 Results: मार्च तिमाही में 8% घटा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू में 46% का उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 20, 2026, 17:06 IST

सारांश

Lenskart Solutions के ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.62% बढ़कर ₹2515.7 करोड़ हो गया। कंपनी के शेयरों में आज 1.23 फीसदी की कमजोरी है और यह स्टॉक BSE पर 486.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

शेयर सूची

Lenskart share

Lenskart share: कंपनी का मुनाफा घटा है, लेकिन रेवेन्यू में बढ़ोतरी नजर आ रही है।

Lenskart Q4 Results: लेंसकार्ट सॉल्यूशन ने आज 20 मई को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 8.49 फीसदी घटकर ₹200.28 करोड़ पर आ गया। एक साल पहले यह आंकड़ा ₹218.88 करोड़ था। कंपनी के शेयरों में आज 1.23 फीसदी की कमजोरी है और यह स्टॉक BSE पर 486.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Lenskart Solutions के रेवेन्यू में 46% का उछाल

Lenskart Solutions के ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.62% बढ़कर ₹2515.7 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,728 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 83.8% बढ़कर ₹540 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹294 करोड़ था। इसके अलावा EBITDA मार्जिन 21.4% रहा, जबकि पिछले साल यह 17% था। Q4 में इसके इंडियन बिजनेस का रेवेन्यू साल-दर-साल 44.1% बढ़ा, जबकि इंटरनेशनल बिजनेस का रेवेन्यू सालाना 35.4% बढ़ गया।

पूरे FY26 में कंपनी ने 9002 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो FY25 में दर्ज 6653 करोड़ रुपये से 35 फीसदी ज्यादा है। इसका मुनाफा FY25 के 385 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 530 करोड़ रुपये हो गया, यानी 38 फीसदी की बढ़ोतरी। FY26 में कुल 9002 करोड़ रुपये की बिक्री में से लगभग 5,265 करोड़ रुपये (58 फीसदी) भारत से आए और लगभग 3790 करोड़ रुपये (42 फीसदी) दुनिया भर के बाजारों से आए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख