return to news
  1. Kirloskar Oil Engines के शेयरों में 20% का अपर सर्किट, AI और डेटा सेंटर बूम के बीच मिला बड़ा ऑर्डर

मार्केट न्यूज़

Kirloskar Oil Engines के शेयरों में 20% का अपर सर्किट, AI और डेटा सेंटर बूम के बीच मिला बड़ा ऑर्डर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 22, 2026, 12:20 IST

सारांश

KOEL ने बताया कि उसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HyperNext से 192 मेगावाट (MW) बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके तहत KOEL अपने 2500 kVA Optiprime Dual Core पावर सिस्टम्स की 96 यूनिट्स सप्लाई करेगी।

शेयर सूची

KIRLOSENG
--
Kirloskar Oil Engines

Kirloskar Oil Engines: आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 34,757.44 करोड़ रुपये हो गया है।

किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स (KOEL) के शेयरों में आज 22 जून को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया, जिससे यह BSE पर 2390.80 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। दरअसल, AI और डेटा सेंटर बूम के बीच कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के बीच आज इसके शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 34,757.44 करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

KOEL ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

KOEL ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HyperNext से 192 मेगावाट (MW) बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके तहत KOEL अपने 2500 kVA Optiprime Dual Core पावर सिस्टम्स की 96 यूनिट्स सप्लाई करेगी। कंपनी के अनुसार, यह भारत के हाइपरस्केल डेटा सेंटर सेक्टर में हाई-कैपेसिटी पावर सिस्टम्स की सबसे बड़ी तैनातियों में से एक है।

यह पावर सिस्टम HyperNext के AI-सक्षम और हाइपरस्केल डेटा सेंटरों में लगाया जाएगा। इन डेटा सेंटरों को क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया जा रहा है।

आसान शब्दों में इसका मतलब ये है कि HyperNext बड़े डेटा सेंटर बना रही है, जहां AI और क्लाउड सर्विसेज चलेंगी। इन डेटा सेंटरों को 24 घंटे बिना रुके बिजली चाहिए होती है, इसलिए उसने KOEL से बड़े पावर बैकअप सिस्टम खरीदने का ऑर्डर दिया है।

KOEL ने बताया कि उसका Optiprime प्लेटफॉर्म खास तौर पर बड़े डेटा सेंटर और मिशन-क्रिटिकल परियोजनाओं के लिए बनाया गया है। यह ज्यादा बिजली क्षमता, बेहतर दक्षता और उच्च विश्वसनीयता प्रदान करता है, जिससे डेटा सेंटर की जगह का भी बेहतर उपयोग हो पाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख