return to news
  1. 6 महीने में 34% का रिटर्न, अब मिला ₹2,025 करोड़ का ऑर्डर, आज फिर उछला कंपनी का शेयर

मार्केट न्यूज़

6 महीने में 34% का रिटर्न, अब मिला ₹2,025 करोड़ का ऑर्डर, आज फिर उछला कंपनी का शेयर

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड September 24, 2026, 11:38 IST

सारांश

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को भारत और इंटरनेशनल मार्केट से ₹2,025 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को यह ऑर्डर्स पॉवर ट्रांसमिशन, बिल्डिंग्स और ऑयल एंड गैस सेगमेंट में मिले हैं। पिछले 6 महीनों में इस शेयर ने 34% की तेजी दिखाई है।

शेयर सूची

kalpataru-projects-share-price-order

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को मिले ₹2,025 करोड़ के नए ऑर्डर्स के बाद शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को बढ़त देखने को मिली। बाजार में चौतरफा सुस्ती के बावजूद कंपनी का शेयर एनएसई पर 0.3% की तेजी के साथ ₹1,416 प्रति शेयर पर खुला। इस तेजी के पीछे की मुख्य वजह कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है। पिछले 6 महीनों के दौरान इस शेयर ने निवेशकों को 34% का शानदार रिटर्न दिया है। नए ऑर्डर्स मिलने की खबर के बाद से निवेशक इस शेयर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट से मिले ऑर्डर्स

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया है कि उसे डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट से लगभग ₹2,025 करोड़ के नए ऑर्डर्स और अवॉर्ड्स के नोटिफिकेशन मिले हैं। यह ऑर्डर्स कंपनी को तीन अलग अलग सेग्मेंट्स में हासिल हुए हैं। इनमें पॉवर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज और ऑयल एंड गैस बिजनेस शामिल हैं। इससे पहले अगस्त के महीने में भी कंपनी ने ₹3,426 करोड़ का बड़ा ऑर्डर हासिल किया था, जो इंडस्ट्रियल प्लांट, रेसिडेंशियल बिल्डिंग और पॉवर ट्रांसमिशन काम के लिए था।

ऑर्डर बुक ₹79,000 करोड़ के पार पहुंची

नए ऑर्डर्स मिलने के बाद कंपनी के एमडी और सीईओ मनीष मोहनोत ने अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पॉवर ट्रांसमिशन, बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज और ऑयल एंड गैस बिजनेस में मिले नए कांट्रैक्ट्स कंपनी की मजबूत तकनीकी क्षमता, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाते हैं। चालू वित्त वर्ष यानी एफवाई27 में अब तक कंपनी को कुल ₹13,219 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिल चुके हैं। इसके अलावा कंपनी के पास ₹12,000 करोड़ से ज्यादा के एल-1 ऑर्डर्स पाइपलाइन में हैं। इन नए ऑर्डर्स के जुड़ने से कल्पतरु प्रोजेक्ट्स की कुल ऑर्डर बुक अब लगभग ₹79,000 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई है, जो कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ को मजबूत सपोर्ट देती है।

पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 46% उछला

कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कल्पतरु प्रोजेक्ट्स ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहली तिमाही में स्टैंडअलोन लेवल पर कंपनी का रेवेन्यू 9% बढ़कर ₹5,482 करोड़ हो गया है। वहीं कंसोलिडेटेड लेवल पर रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹6,408 करोड़ पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटा 7% बढ़कर ₹562 करोड़ रहा, जिसमें एबिटा मार्जिन 30 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 8.8% हो गया है। सबसे खास बात यह रही कि पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 46% की जोरदार बढ़त के साथ ₹312 करोड़ पर पहुंच गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख