return to news
  1. ITC Infotech और Happiest Minds का विलय, बनेगी 1 अरब डॉलर की AI-First टेक कंपनी

मार्केट न्यूज़

ITC Infotech और Happiest Minds का विलय, बनेगी 1 अरब डॉलर की AI-First टेक कंपनी

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड September 01, 2026, 08:15 IST

सारांश

आईटीसी लिमिटेड सोमवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी आईटीसी इन्फोटेक लगभग 1,330 करोड़ रुपये में हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज में 22.1% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

शेयर सूची

शेयर मार्केट

आईटीसी इन्फोटेक 1,330 करोड़ रुपये में हैपिएस्ट माइंड्स में 22.1% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। (Photo: Shutterstock)

अलग-अलग बिजनेस सेक्टरों में काम करने वाला ग्रुप आईटीसी लिमिटेड के शेयरों में आज कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनी ने सोमवार को शेयर मार्केट बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में कुछ अहम जानकारी शेयर की है। आईटीसी लिमिटेड सोमवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी आईटीसी इन्फोटेक लगभग 1,330 करोड़ रुपये में हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज में 22.1% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह घोषणा ऐसे सौदे का हिस्सा है, जिसके तहत दोनों कंपनियों के विलय से एक अरब अमेरिकी डॉलर की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी बनेगी। ऐसे में आज आईटीसी लिमिटेड के शेयरों में कुछ एक्शन देखने को मिल सकता है। आईटीसी लिमिटेड के शेयर सोमवार को 3.95% यानी कि 10.50 रुपये गिरकर 255.50 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईटीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 3,36,61,700 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण हैपिएस्ट माइंड्स के प्रवर्तक अशोक सूता और अशोक सूता मेडिकल रिसर्च एलएलपी से दो किस्तों में किया जाएगा। हिस्सेदारी खरीद के बाद, हैपिएस्ट माइंड्स का आईटीसी इन्फोटेक में विलय हो जाएगा। विलय के बाद, आईटीसी लिमिटेड के पास जॉइंट यूनिट में 73.4% हिस्सेदारी होगी, जबकि हैपिएस्ट माइंड्स के शेयरधारकों के पास बची 26.6% हिस्सेदारी रहेगी।

इस जॉइंट यूनिट के पास 19,000 से अधिक पेशेवरों का कार्यबल होगा और इसका टारगेट फाइनेंशियल ईयर 2027-28 तक एक अरब डॉलर के रेवेन्यू के साथ 'एआई-फर्स्ट' (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित) वेंचर बनना है। विलय के बाद आईटीसी इन्फोटेक को बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है। आईटीसी लिमिटेड और आईटीसी इन्फोटेक के चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा, ‘हमारी पूरक ताकतों, गहरी विषय विशेषज्ञता और भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं का साथ विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अत्याधुनिक समाधान प्रदान करने की हमारी क्षमता और मजबूत होगी।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख