return to news
  1. IPOs subscription status: Nephrocare और Park Medi में किसने मारी बाजी? ICICI Pru के लिए कैसा रहा पहला दिन? चेक करें आंकड़े

मार्केट न्यूज़

IPOs subscription status: Nephrocare और Park Medi में किसने मारी बाजी? ICICI Pru के लिए कैसा रहा पहला दिन? चेक करें आंकड़े

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड December 12, 2025, 17:46 IST

सारांश

Nephrocare Health और Park Medi World के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 15 दिसंबर को किया जाना है। वहीं दोनों कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 17 दिसंबर तय की गई है। ICICI Prudential AMC की बात करें तो इसमें 16 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा

IPOs subscription status

IPOs subscription status: ICICI Prudential AMC के IPO का इश्यू साइज 10,602.65 करोड़ रुपये है।

IPOs subscription status: आज 12 दिसंबर को IPO मार्केट जबरदस्त हलचल देखी गई। दरअसल आज Nephrocare Health और Park Medi World के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन था। दूसरी तरफ ICICI Prudential AMC का मेगा IPO आज ओपन हुआ है। Nephrocare Health का आईपीओ 10 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिसका इश्यू साइज 871.05 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Park Medi World आईपीओ के जरिए 920 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। ICICI Prudential AMC के IPO का इश्यू साइज 10,602.65 करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Nephrocare Health IPO

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 27.47 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 24.27 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 2.31 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 2.67
  • टोटल- 13.96 गुना
  • (12 Dec 2025 | 05:27:00 PM)

Park Medi World IPO

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 11.48 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 15.15 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 3.16 गुना
  • टोटल- 8.10 गुना
  • (12 Dec 2025 | 05:27:00 PM)

ICICI Prudential AMC IPO

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 1.97 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.37 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.21 गुना
  • रिजर्वेशन पोर्शन शेयरहोल्डर- 0.44
  • टोटल- 0.72 गुना
  • (12 Dec 2025 | 05:00:00 PM)

तीनों IPOs की पूरी जानकारी

Nephrocare Health और Park Medi World के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 15 दिसंबर को किया जाना है। वहीं दोनों कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 17 दिसंबर तय की गई है। ICICI Prudential AMC की बात करें तो इसमें 16 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इसका प्राइस बैंड 2061-2165 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। 10,602.65 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह OFS पर बेस्ड है। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 17 दिसंबर को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग की संभावित तारीख 19 दिसंबर तय की गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख