return to news
  1. IPOs subscription status: Park Medi World लगभग पूरी तरह सब्सक्राइब, लेकिन Nephrocare Health की धीमी चाल

मार्केट न्यूज़

IPOs subscription status: Park Medi World लगभग पूरी तरह सब्सक्राइब, लेकिन Nephrocare Health की धीमी चाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड December 11, 2025, 19:04 IST

सारांश

Park Medi World और Nephrocare Health का आईपीओ 10 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। Park Medi World की बात करें तो इसका इरादा 920 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें 770 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। साथ ही 150 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी है।

IPOs subscription status

IPOs subscription status: निवेशकों के पास इन दोनों आईपीओ में कल यानी 12 दिसंबर को भी निवेश का मौका रहेगा।

IPOs subscription status: आज 11 दिसंबर को Park Medi World और Nephrocare Health के आईपीओ को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। मेनबोर्ड सेगमेंट के इन दोनों ही आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन था। Park Medi World की बात करें तो इसे निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह लगभग पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। हालांकि, दूसरी तरफ Nephrocare Health में निवेशकों की दिलचस्पी कम दिख रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि निवेशकों के पास इन दोनों आईपीओ में कल यानी 12 दिसंबर को भी निवेश का मौका रहेगा। यहां हमने इन दोनों आईपीओ के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों की पूरी जानकारी दी है।

Park Medi World IPO subscription status day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.32 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 1.38 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 1.19 गुना
  • टोटल- 0.98 गुना
  • (11 Dec 2025 | 05:00:00 PM)

Nephrocare Health IPO subscription status day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.30 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.22 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.45 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 1.17 गुना
  • टोटल- 0.36 गुना
  • (11 Dec 2025 | 05:00:00 PM)

दोनों IPOs से जुड़ी अहम डिटेल्स

Park Medi World और Nephrocare Health का आईपीओ 10 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। Park Medi World की बात करें तो इसका इरादा 920 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें 770 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। साथ ही 150 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी है। इसका प्राइस बैंड 154-162 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 92 शेयरों का ह।

Nephrocare Health की बात करें तो इस आईपीओ का इश्यू साइज 871.05 करोड़ रुपये है। इसमें 353.40 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 517.64 करोड़ रुपये का OFS शामिल है। प्राइस बैंड 438-460 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। दोनों आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 15 दिसंबर को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग की संभावित तारीख 17 दिसंबर तय की गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख