return to news
  1. Shakti Pumps India का शेयर 1 ही दिन में 15% क्यों चढ़ा? इस खबर ने अचानक बढ़ा दी शेयरों में खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Shakti Pumps India का शेयर 1 ही दिन में 15% क्यों चढ़ा? इस खबर ने अचानक बढ़ा दी शेयरों में खरीदारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 11, 2025, 14:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Shakti Pumps India ने FY26 की सितंबर तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना 10.55% की गिरावट दर्ज की, जो ₹90.7 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को ₹101.4 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। इस तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 5.01% की गिरावट आई और यह ₹666.4 करोड़ रहा।

शेयर सूची

Shakti Pumps India

Shakti Pumps India को 444 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिला है।

Shakti Pumps India Share: पंप और मोटर बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक शक्ति पंप्स के शेयरों में आज 11 दिसंबर को शानदार तेजी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 15 फीसदी से अधिक की रैली के साथ 634.3 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल, कंपनी को 444 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिला है। आज की तेजी कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7,837.62 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,398 रुपये और 52-वीक लो 549 रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Shakti Pumps India को मिला है नया ऑर्डर

शक्ति पंप्स को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से ₹443.78 करोड़ (GST सहित) का वर्क ऑर्डर मिला, जैसा कि एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है। शक्ति पंप्स को मागल त्याला सौर कृषि पंप योजना/पीएम कुसुम बी योजना के तहत 3 HP, 5 HP और 7.5 HP के 16025 ऑफ-ग्रिड DC सोलर फोटोवोल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम (SPWPS) पंप के लिए एम्पेनमेंट लेटर मिला है।

इंदौर की यह कंपनी पूरे महाराष्ट्र राज्य के लिए ऑफ-ग्रिड DC SPWPS को डिजाइन, मैन्युफैक्चर, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, इंस्टॉल, टेस्ट और कमीशन करेगी। इसमें यह भी बताया गया कि यह प्रोजेक्ट वर्क ऑर्डर जारी होने या काम शुरू करने के नोटिस (NTP) की तारीख से 60 दिनों के अंदर पूरा किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि वर्क ऑर्डर की कुल रकम ₹407.51 करोड़ है, जिसमें GST शामिल करने पर यह ₹443.78 करोड़ हो जाती है।

Shakti Pumps India के Q2 नतीजे

एनर्जी-एफिशिएंट सोलर पंपिंग सॉल्यूशन और स्टेनलेस स्टील पंप बनाने वाली कंपनी Shakti Pumps India ने FY26 की सितंबर तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना 10.55% की गिरावट दर्ज की, जो ₹90.7 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को ₹101.4 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। इस तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 5.01% की गिरावट आई और यह ₹666.4 करोड़ रहा, जबकि Q2FY25 में यह ₹634.6 करोड़ था।

Shakti Pumps India के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले कुछ समय में इसके शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई है। महीने भर में यह स्टॉक करीब 15 फीसदी टूट गया। इस साल अब तक इसमें लगभग 45% की गिरावट आई है। यह स्टॉक 9 जनवरी 2025 को ₹1387 के 52-वीक के हाई पर पहुंचा था, लेकिन यह 10 दिसंबर 2025 को ₹548.45 प्रति इक्विटी शेयर के साल के निचले स्तर पर आ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख