return to news
  1. IPO Wrap: Sacheerome के आईपीओ को तगड़ा रिस्पॉन्स, Jainik Power में दिखी सुस्ती

मार्केट न्यूज़

IPO Wrap: Sacheerome के आईपीओ को तगड़ा रिस्पॉन्स, Jainik Power में दिखी सुस्ती

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 10, 2025, 18:02 IST

सारांश

Sacheerome के IPO के लिए 102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसके लिए लॉट साइज 1200 शेयरों का है। कंपनी का इरादा 61.62 करोड़ रुपये जुटाने का है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 जून को किया जाएगा। शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 16 जून है।

IPO

Jainik Power and Cables के IPO के लिए प्राइस बैंड 100-110 रुपये प्रति शेयर है।

IPO Subscription status: आज 10 जून को दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध हैं। इनमें Sacheerome और Jainik Power and Cables का पब्लिक इश्यू शामिल हैं। ये दोनों ही NSE SME इश्यू हैं। Sacheerome का आईपीओ 9 जून को खुला था और 11 जून को बंद हो जाएगा। यानी आज इसमें सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा, Jainik Power का आईपीओ आज 10 जून को खुला है, जिसमें 12 जून तक निवेश का मौका रहेगा। यहां इन दोनों आईपीओ के सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Sacheerome IPO subscription status day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 8.48 गुना
  • नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 56.86 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 37.53 गुना
  • टोटल- 30.84 गुना
  • (NSE, 6:00:00 PM)

Jainik Power & Cables IPO subscription status day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.00 गुना
  • नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 0.65 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.93 गुना
  • टोटल- 0.67 गुना
  • (NSE, 6:00:00 PM)

Sacheerome और Jainik Power and Cables IPO के बारे में

Sacheerome के आईपीओ के लिए 102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसके लिए लॉट साइज 1200 शेयरों का है। कंपनी का इरादा 61.62 करोड़ रुपये जुटाने का है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 जून को किया जाएगा। शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 16 जून तय की गई है।

Jainik Power and Cables के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 100-110 रुपये प्रति शेयर है। इसके लिए लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का इश्यू साइज 51.30 करोड़ रुपये है। शेयरों का अलॉटमेंट 13 जून को होगा, जबकि लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 17 जून है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख