return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex-Nifty की फ्लैट क्लोजिंग, IT शेयर चमके, Tech Mahindra-Tata Motors रहे टॉप गेनर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex-Nifty की फ्लैट क्लोजिंग, IT शेयर चमके, Tech Mahindra-Tata Motors रहे टॉप गेनर्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 10, 2025, 15:54 IST

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 14 शेयरों में तेजी रही, जबकि शेष 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, Tata Motors, Infosys, HCL Technologies और UltraTech Cement के शेयरों में देखी गई।

Stock Market closing

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex में 53.49 अंकों की गिरावट आई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 10 जून को लगातार चार दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 53.49 अंकों की गिरावट आई और यह 82,391.72 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, Nifty 50 में 1.05 अकों की मामूली बढ़त रही और यह 25,104.25 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, इसके पहले लगातार 4 दिनों में मार्केट 2 फीसदी भाग चुका है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra, Tata Motors में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 14 शेयरों में तेजी रही, जबकि शेष 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, Tata Motors, Infosys, HCL Technologies और UltraTech Cement के शेयरों में देखी गई। हालांकि, Asian Paints, Maruti Suzuki India और Bajaj Finance के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

मिड-स्मॉल कैप शेयरों का हाल

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी सुस्ती नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.01 फीसदी ही बढ़ पाया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.14 फीसदी चढ़ा है।

IT शेयरों ने कराया मुनाफा

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन आज मिला-जुला रहा। निफ्टी आईटी में आज सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जिसके चलते यह 1.67 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में भी एक फीसदी की तेजी रही।

निफ्टी FMCG, मेटल, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि, आज निफ्टी ऑटो, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी एक फीसदी से अधिक टूट गया।

311 शेयरों में अपर सर्किट

आज सेंसेक्स पर कुल 4,172 शेयरों में कारोबार हुआ है। इनमें से 2,246 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 1793 शेयर लुढ़क गए। इसके अलावा, 133 शेयर ऐसे रहे, जिनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 311 शेयरों में अपर सर्किट लगा है, जबकि 191 शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख