return to news
  1. International Gemmological Institute Listing: 22.3% प्रीमियम के साथ NSE पर उतरी कंपनी, अपडेट्स

मार्केट न्यूज़

International Gemmological Institute Listing: 22.3% प्रीमियम के साथ NSE पर उतरी कंपनी, अपडेट्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 20, 2024, 10:49 IST

सारांश

International Gemmological Institute IPO Listing: हीरों की ग्रेडिंग करने वाली कंपनी के ₹4,225 करोड़ के इस इशू में ₹1,475 करोड़ के नए शेयर्स और ₹2,750 करोड़ ऑफर-फॉर-सेल पर है।

ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर हीरों और बहुमूल्य पत्थरों की ग्रेडिंग करती है कंपनी

ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर हीरों और बहुमूल्य पत्थरों की ग्रेडिंग करती है कंपनी

International Gemmological Institute के शेयर्स शुक्रवार, 20 दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो गए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NSE पर ये इशू प्राइस पर 22.3% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। ₹417 के इशू प्राइस के मुकाबले यहां एक शेयर का दाम ₹510 से शुरू हुआ। कुछ ही देर बाद ये 0.33% की बढ़त के साथ ₹511.7 पर पहुंच गया। वहीं, BSE पर कंपनी के शेयर 21.07% के प्रीमियम के साथ ₹504.85/शेयर के दाम पर लिस्ट हुए।

हालांकि, सुबह 10:36 बजे NSE पर ये 5.42% नीचे आ गए और ₹482.35 पर जा पहुंचे।

सब्सक्रिप्शन के दौरान IPO को निवेशकों का बंपर रिस्पॉन्स मिला था और 33.78 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस दौरान ऑफर पर दिए गए 5.85 करोड़ शेयर्स के बदले 197.83 करोड़ शेयर्स पर बोली लगी।

सबसे आगे रहे Qualified Institutional Buyers (QIBs) जिन्होंने अपने कोटा का 45.8 गुना सब्सक्रिप्शन किया। गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने कोटा का 24.84 गुना सब्सक्रिप्शन लिया और खुदरा निवेशकों का कोटा 11.21 गुना बुक हुआ।

यह बुक बिल्डिंग इशू 13 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और शेयर्स पर बोली 17 दिसंबर को लगनी बंद हो गई थी। इसके शेयर्स का अलॉमेंट स्टेटस बुधवार को फाइनल कर दिया गया था।

प्राइस बैंड, लॉट साइज

हीरों की ग्रेडिंग करने वाली कंपनी के ₹4,225 करोड़ के इस इशू में ₹1,475 करोड़ के नए शेयर्स और ₹2,750 करोड़ ऑफर-फॉर-सेल पर है। इसके लिए ₹397-₹417/शेयर प्राइस बैंड तय किया गया है। खुदरा निवेशकों के लिए लॉट साइज 35 शेयर्स का था जिनकी कुल कीमत ₹14,595 है। यानी निवेशकों को कम से कम 35 शेयर्स का एक लॉट खरीदना ही था।

कैपिटल का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी का लक्ष्य है प्रमोटर से IGI नेगरलैंड्स ग्रुप और IGI बेल्जियम ग्रुप का अधिग्रहण करना। इसके अलावा IPO से आने वाला कैपिटल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल होगा।

IGI स्वतंत्र ग्रेडिंग रिपोर्ट्स देता है जिनमें पत्थरों के रंग, कट, सफाई, कैरेट वजन जैसे फीचर्स का असेसमेंट करता है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाता है। कंपनी की दुनियाभर में 31 लैब और 18 जेमॉलजी स्कूल हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख