return to news
  1. Linc Ltd Bonus Share: Linc के 1 शेयर पर 1 और मिलेगा फ्री, जानें रेकॉर्ड डेट और बाकी अहम डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Linc Ltd Bonus Share: Linc के 1 शेयर पर 1 और मिलेगा फ्री, जानें रेकॉर्ड डेट और बाकी अहम डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 19, 2024, 10:56 IST

सारांश

Linc Ltd ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर्स जारी करने का ऐलान किया था। इसके अलावा कंपनी ने 2:1 के अनुपात से स्टॉक-स्प्लिट करने का फैसला भी किया था।

शेयर सूची

बोनस शेयर्स के साथ-साथ स्प्लिट भी करेगी कंपनी

बोनस शेयर्स के साथ-साथ स्प्लिट भी करेगी कंपनी

स्टेशनरी प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Linc Ltd के शेयरधारकों को बोनस शेयर देने की तारीख करीब आ चुकी है। कंपनी ने इसके लिए 20 दिसंबर, शुक्रवार को रेकॉर्ड डेट तय की थी। इससे पहले गुरुवार को कंपनी के शेयर्स बाजार में बढ़त के साथ ट्रेंड करते हुए दिखे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सुबह 10:47 पर ये 1.91% ऊपर ₹779.95/शेयर के दाम पर पहुंच गए थे। बोनस शेयर्स का फायदा उठाने के लिए शेयरधारकों को आज यानी 19 दिसंबर, गुरुवार को शेयर्स खरीदने होंगे।

बोनस और स्प्लिट शेयर

Linc Ltd ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर्स जारी करने का ऐलान किया था। इसका मतलब है कि हर एक शेयर के साथ एक और फ्री में मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने 2:1 के अनुपात से स्टॉक-स्प्लिट करने का फैसला भी किया था। इसमें एक शेयर को दो में तब्दील करते हुए फेस वैल्यू ₹10 के एक शेयर से ₹5-5 के दो शेयर्स कर दी जाएगी।

क्या करती है कंपनी?

Linc Limited लिखने से जुड़े इंस्ट्रुमेंट बनाती है। भारत में आधारित इस कंपनी के प्रॉडक्ट्स पोर्टफोलियो में जेल पेन, बॉल पेन, मार्कर, फाउंटेन पेन से लेकर मकैनिकल पेंसिल और फाइल-फोल्डर भी आते हैं।

इसके अलावा कैलकुलेटर, डेस्कटॉप सप्लाई, ऑर्गनाइजर प्रॉडक्ट्स भी सप्लाई करती है। Stackoo, Linc, Pentonic, Uniball और Deli ब्रांड्स के अंदर कंपनी के प्रॉडक्ट्स मिलते हैं। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1,138 है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख