return to news
  1. Infosys Q1 Results: कब आएंगे नतीजे? डिविडेंड पर क्या है अपडेट? जानिए पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Infosys Q1 Results: कब आएंगे नतीजे? डिविडेंड पर क्या है अपडेट? जानिए पूरी डिटेल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 15, 2026, 17:13 IST

सारांश

Infosys Q1 Results: नतीजों से पहले कंपनी ने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का पालन करते हुए ट्रेडिंग विंडो बंद करने का फैसला किया है। इसके तहत 16 जून 2026 से 27 जुलाई 2026 तक कंपनी के अंदरूनी लोगों के लिए शेयरों में कारोबार पर रोक रहेगी।

शेयर सूची

Infosys

पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में Infosys का प्रदर्शन मजबूत रहा था। (Image: Shutterstock)

Infosys Q1 Results: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 22 और 23 जुलाई को होगी, जिसमें 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद 23 जुलाई को कंपनी अपने नतीजे जारी करेगी और निवेशकों व विश्लेषकों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल भी करेगी, जिसमें कंपनी के प्रदर्शन और भविष्य के आउटलुक पर चर्चा होगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रेडिंग विंडो रहेगा बंद

नतीजों से पहले कंपनी ने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का पालन करते हुए ट्रेडिंग विंडो बंद करने का फैसला किया है। इसके तहत 16 जून 2026 से 27 जुलाई 2026 तक कंपनी के अंदरूनी लोगों के लिए शेयरों में कारोबार पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था नतीजों से जुड़ी गोपनीय जानकारी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए की जाती है।

डिविडेंड पर क्या है अपडेट

फिलहाल इंफोसिस ने डिविडेंड को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए निवेशकों को यह जानने के लिए नतीजों का इंतजार करना होगा कि इस तिमाही में कोई डिविडेंड दिया जाएगा या नहीं।

मार्च तिमाही में कैसा रहा था प्रदर्शन

पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में इंफोसिस का प्रदर्शन मजबूत रहा था। कंपनी का नेट प्रॉफिट 28% बढ़कर 8501 करोड़ रुपये पहुंच गया था, जो एक साल पहले इसी अवधि में 6654 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी रेवेन्यू 2% बढ़कर 46402 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBIT) भी बढ़कर 9743 करोड़ रुपये हो गया था और मार्जिन 21% तक पहुंच गया था।

शेयरों का प्रदर्शन

इंफोसिस के शेयरों में आज 15 जून को 1.72 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक NSE पर 1135 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयरों में महज 1.50 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसके निवेशकों को करीब 30 फीसदी का नुकसान हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख