मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 25, 2026, 08:19 IST
सारांश
टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स आईपीओ को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह देखने को मिला है। यह आईपीओ बिडिंग के दौरान 184 गुना सब्सक्राइब किया गया है और आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा।

टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे करें चेक? (Photo: Shutterstock)
टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ 650 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 95 करोड़ रुपये के 0.32 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 555 करोड़ रुपये के 1.85 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) IPO के लिए सब्सक्रिप्शन 20 अगस्त, 2026 को शुरू हुआ था और 24 अगस्त, 2026 को बंद हुआ। IPO के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त यानी कि आज फाइनलाइज होगा। टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) IPO NSE और BSE पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 28 अगस्त, 2026 तय की गई है। टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) IPO के लिए प्राइस बैंड 285 से 300 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 50 शेयर है। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी मिनिमम निवेश राशि 15,000 रुपये (50 शेयर) है। अलॉटमेंट कैसे चेक करना है, चलिए समझते हैं-
इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।
इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
थर्मल इंजीनियरिंग बिजनेस में शामिल टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन सोमवार यानी कि 24 अगस्त को निवेशकों के जबर्दस्त रिऐक्शन के चलते 184.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक 650 करोड़ रुपये के आईपीओ में पेश किए गए 1,51,81,667 शेयरों के मुकाबले 2,79,44,59,050 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के कोटे को रिकॉर्ड 314.44 गुना अभिदान मिला। इसी तरह, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की कैटेगरी में 302.88 गुना बोलियां आईं। रिटेल निवेशकों के हिस्से को 60.69 गुना सब्सक्राइब किया गया। टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 194.55 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
1990 में बनी टेंप्सेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड एक थर्मल इंजीनियरिंग और खास तरह के केबल बनाने वाली कंपनी है। यह कंपनी कस्टम-मेड टेम्परेचर सेंसिंग सॉल्यूशन, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशन और खास केबल डिजाइन बनाती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में टेम्परेचर सेंसिंग सॉल्यूशन, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशन और खास केबल शामिल हैं। 31 मार्च, 2026 को खत्म हुए साल में, टेम्परेचर सेंसर सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 10.5% था (रेवेन्यू के हिसाब से) और यह भारत में कॉन्टैक्ट और नॉन-कॉन्टैक्ट टेम्परेचर सेंसर बनाती है। 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2026 के बीच, कंपनी ने 1,000 से ज्यादा अलग-अलग ग्राहकों को सेवा दी है। यह अपने प्रोडक्ट 80 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट भी करती है, जिनमें यूनाइटेड अरब अमीरात, जर्मनी और पोलैंड शामिल हैं। इसकी पहुंच एशिया पैसिफिक, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका, यूरोप और नॉर्थ और साउथ अमेरिका के बाजारों तक है।
कंपनी का नकदी प्रवाह लगभग 152 दिनों तक फंसा रहता है, जो इस सेक्टर की अन्य कंपनियों की तुलना में अधिक है। कंपनी का एक बड़ा हिस्सा (लगभग 41% से अधिक रेवेन्यू) मेटल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों पर निर्भर है, जिससे इन सेक्टरों में मंदी आने पर असर पड़ सकता है। इसका ज्यादातर रेवेन्यू प्रोजेक्ट्स और ओईएम (OEM) बिजनेस से आता है, जो साइक्लिकल हो सकता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख