return to news
  1. Hindustan Zinc Q1 Results: मुनाफा 145% बढ़कर ₹5469 करोड़ पर, रेवेन्यू में 77% का उछाल

मार्केट न्यूज़

Hindustan Zinc Q1 Results: मुनाफा 145% बढ़कर ₹5469 करोड़ पर, रेवेन्यू में 77% का उछाल

Shubham Singh Thakur

1 min read | अपडेटेड July 24, 2026, 14:59 IST

सारांश

जून तिमाही में Hindustan Zinc का रेवेन्यू सालाना आधार पर 77 फीसदी बढ़कर 13,747 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की जून तिमाही में यह आंकड़ा 7,771 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का EBITDA करीब दोगुना होकर ₹8,050 करोड़ पर पहुंच गया।

शेयर सूची

Hindustan Zinc

Hindustan Zinc का मार्केट कैप 2.24 लाख करोड़ रुपये है।

वेदांता ग्रुप की कंपनी Hindustan Zinc ने FY27 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 145 फीसदी का उछाल आया और यह 5469 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2234 करोड़ रुपये था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट दिख रही है और यह 531 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 2.24 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Hindustan Zinc का रेवेन्यू 77% बढ़ा

जून तिमाही में Hindustan Zinc का रेवेन्यू सालाना आधार पर 77 फीसदी बढ़कर 13,747 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की जून तिमाही में यह आंकड़ा 7,771 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का EBITDA करीब दोगुना होकर ₹8,050 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल यह ₹3,859 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी सालाना आधार पर 49.7% से सुधरकर 58.56% हो गया है।

अगला लेख