return to news
  1. Groww के शेयरों में करीब 10% की रैली, Q4 में मजबूत नतीजों के बाद बढ़ी खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Groww के शेयरों में करीब 10% की रैली, Q4 में मजबूत नतीजों के बाद बढ़ी खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 21, 2026, 14:00 IST

सारांश

Groww ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) में ₹686.35 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹309.08 करोड़ था। यानी कंपनी ने एक साल में अपने मुनाफे को दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा लिया।

शेयर सूची

Groww

Groww की कमाई में यह उछाल उसके बिजनेस ग्रोथ की वजह से आया है।

Groww के शेयरों में आज 21 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर करीब 10% चढ़कर 216 रुपये के भाव पर पहुंच गए। हालांकि बदा में प्रॉफिट बुकिंग भी देखी गई। Groww के शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी का शानदार Q4 रिजल्ट रहा, जिसमें मुनाफा सालाना आधार पर 122% बढ़ गया। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे Groww के नतीजे

Groww ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) में ₹686.35 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹309.08 करोड़ था। यानी कंपनी ने एक साल में अपने मुनाफे को दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा लिया।

कंपनी की कमाई में यह उछाल उसके बिजनेस ग्रोथ की वजह से आया है। Q4 में कंपनी की रेवेन्यू 87% बढ़कर ₹1505 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹801 करोड़ थी। इसके अलावा, कंपनी की EPS (प्रति शेयर कमाई) भी बढ़कर ₹1.11 हो गई, जो पहले ₹0.57 थी।

यूजर बेस की बात करें तो Groww तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी के ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या 25% बढ़कर 2.16 करोड़ हो गई, जबकि एक्टिव यूजर्स करीब 1.67 करोड़ हैं। इसका मतलब है कि ज्यादा लोग अब इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में चल रही उतार-चढ़ाव, खासकर वेस्ट एशिया के तनाव की वजह से ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ा है, जिसका फायदा Groww जैसी ब्रोकिंग कंपनियों को मिल रहा है। साथ ही कंपनी नए प्रोडक्ट्स के जरिए अपने बिजनेस को और मजबूत कर रही है।

कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन

Groww के शेयरों की बात करें तो इसने अपने निवेशकों को कम समय में मजबूत रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में इस शेयर में 28 फीसदी की तेजी आ चुकी है। इस साल अबतक इसके निवेशकों को 34 फीसदी रिटर्न मिला है। स्टॉक ने आज 21 अप्रैल को अपने 52-वीक हाई 216 रुपये को भी छू लिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख