return to news
  1. Granules India के बोर्ड ने ₹1462 करोड़ तक की फंडरेजिंग को दी मंजूरी, खबर के बाद चढ़ गए शेयर

मार्केट न्यूज़

Granules India के बोर्ड ने ₹1462 करोड़ तक की फंडरेजिंग को दी मंजूरी, खबर के बाद चढ़ गए शेयर

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 23, 2025, 12:16 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Granules India के बोर्ड ने करीब ₹1462.5 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी है। यह पैसा कन्वर्टिबल वारंट्स के जरिए जुटाया जाएगा। कंपनी 2.5 करोड़ वारंट ₹585 प्रति वारंट के हिसाब से जारी करेगी। ये वारंट प्रमोटर ग्रुप और कुछ अन्य निवेशकों को दिए जाएंगे, जिन्हें 18 महीने के भीतर इक्विटी शेयरों में बदला जा सकता है।

शेयर सूची

Granules India

Granules India: Q2 में Granules India का मुनाफा 35% बढ़कर ₹131 करोड़ हो गया।

Granules India के शेयरों में आज 23 दिसंबर को 1.5% की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर ₹609.95 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ने ₹1462.5 करोड़ जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस खबर के बाद आज इसके शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14503.10 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 621.10 रुपये और 52-वीक लो 412.05 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Granules India जुटाएगी ₹1462.5 करोड़

Granules India के बोर्ड ने करीब ₹1462.5 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी है। यह पैसा कन्वर्टिबल वारंट्स के जरिए जुटाया जाएगा। कंपनी 2.5 करोड़ वारंट ₹585 प्रति वारंट के हिसाब से जारी करेगी। ये वारंट प्रमोटर ग्रुप और कुछ अन्य निवेशकों को दिए जाएंगे, जिन्हें 18 महीने के भीतर इक्विटी शेयरों में बदला जा सकता है।

इसके अलावा, कंपनी ₹300 करोड़ तक की रकम सीधे इक्विटी शेयर जारी करके भी जुटाएगी। इसके तहत 51.28 लाख शेयर ₹585 प्रति शेयर की कीमत पर नॉन-प्रमोटर निवेशकों को दिए जाएंगे। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने बिजनेस विस्तार और भविष्य की जरूरतों के लिए कर सकती है।

Granules India के लिए एक और अच्छी खबर

सोमवार को कंपनी को एक और अच्छी खबर मिली। इसकी अमेरिकी सब्सिडियरी Granules Pharmaceuticals Inc. को अमेरिका के हेल्थ रेगुलेटर से ADHD (Attention Deficit Hyperactivity Disorder) की एक जेनेरिक दवा बेचने की मंजूरी मिल गई है, जिससे आगे की कमाई पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

कमाई की बात करें तो Q2 में Granules India का मुनाफा 35% बढ़कर ₹131 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹97.2 करोड़ था। कंपनी की आय 34.2% बढ़कर ₹1,297 करोड़ रही। EBITDA भी 37% बढ़कर ₹278 करोड़ पहुंच गया और मार्जिन थोड़ा सुधरकर 21.4% हो गया, जो कंपनी की ऑपरेशनल मजबूती को दिखाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख