return to news
  1. Gold-Silver Rate Today (May 28): ऊपर चढ़े सोने-चांदी के भाव, यहां चेक करें आपके शहर में आज क्या है दाम

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver Rate Today (May 28): ऊपर चढ़े सोने-चांदी के भाव, यहां चेक करें आपके शहर में आज क्या है दाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 28, 2025, 11:21 IST

सारांश

Gold-Silver Rate Today (May 28): भारत के ज्यादातर शहरों में आज सोने के भावों में बढ़त देखी गई है। सुबह 10 बजे देश में 24 कैरेट सोने की कीमत स्थानीय बाजार में ₹95,790 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,808 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, चांदी भी शुरुआती कारोबार के दौरान ₹98,210 प्रति किलो रही जो 0.4% ज्यादा थी।

सोने चांदी के भावों में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद भारत में बढ़त देखी गई।

सोने चांदी के भावों में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद भारत में बढ़त देखी गई।

Gold-Silver Rate Today (May 28): इस हफ्ते धीमी शुरुआत के बाद एक बार फिर सोने के भाव रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। भारत के घरेलू बाजारों में बुधवार को सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान इस बहुमूल्य धातु की कीमतों में इजाफा देखा गया है। देश में सोने की कीमतें जहां एक ओर चढ़ती नजर आ रही हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये नीचे सरकती दिखीं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बुधवार को सुबह 10 बजे सोने के भाव कुछ ऊपर नजर आए। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत स्थानीय बाजार में ₹95,790 प्रति 10 ग्राम रही जो मंगलवार की तुलना में ₹190 प्रति 10 ग्राम ज्यादा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,808 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

इसके पहले मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनावपूर्ण हालात में नरमी के चलते यह असर देखा गया है। खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूरोपियन यूनियन पर टैरिफ को फिलहाल 50% कम करने के ऐलान के बाद से निवेशक कम जोखिम वाले सोने का रुख करने की जगह इक्विटी मार्केट पर भरोसा दिखा रहे हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव

भारतीय बाजारों की बात करें तो मुंबई में सुबह 10 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,620 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जबकि 22 कैरेट सोना ₹87,652 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,450 प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,496 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,890 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,899 प्रति 10 ग्राम रही जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,490 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,533 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

उधर, MCX गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतों में भी इजाफा दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे MCX गोल्ड जून फ्यूचर 0.1% ऊपर ₹96,129 प्रति 10 ग्राम पर था जिसमें दिन का उच्चतम स्तर ₹96,173 और न्यूनतम स्तर ₹95,923 आंका गया। वहीं, अमेरिकी बाजारों में जून डिलिवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर 0.1% यानी $11 नीचे $3,216 प्रति आउंस पर ट्रेड करते नजर आए।

भारत में आज चांदी के भाव

चांदी भी स्थानीय बाजारों में ऊपर चढ़ती नजर आई। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एक किलो चांदी की कीमत ₹98,210 रही जो 0.4% ज्यादा थी। जुलाई डिलिवरी ट्रेड के लिए MCX चांदी 0.4% ऊपर ₹97,948 प्रति किलो पर नजर आई।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 0.2% ऊपर $33.4 प्रति आउंस रही। भारत के प्रमुख शहरों की बात करें तो एक किलो चांदी की कीमत दिल्ली में ₹97,890, मुंबई में ₹98,060, चेन्नई में ₹98,340 और कोलकाता में ₹97,930 रही।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख