return to news
  1. Gold-Silver Price Today: ईरान-इजरायल सीजफायर से लुढ़के सोने-चांदी के भाव, आपके शहर में क्या है रेट?

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver Price Today: ईरान-इजरायल सीजफायर से लुढ़के सोने-चांदी के भाव, आपके शहर में क्या है रेट?

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 24, 2025, 14:01 IST

सारांश

Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट है। सोने की कीमत 1.55 फीसदी घटकर 3327 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 36.07 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद मिडिल-ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद है।

Gold-Silver Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा की है। इस खबर के बीच आज 24 जून को सोने की कीमत लगभग दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गई। आज MCX पर सोने की कीमत 1.92 फीसदी गिरकर 97480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इसके अलावा, चांदी की चमक भी आज फीकी पड़ गई है और इसकी कीमत 0.88 फीसदी घटकर 105816 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरे सोने-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट है। सोने की कीमत 1.55 फीसदी घटकर 3327 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 36.07 डॉलर प्रति औंस पर है।

ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद मिडिल-ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद है। जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने के संकेतों के बीच निवेशक अब रिस्क लेने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने से निवेशक सुरक्षित-निवेश जैसे सोने से दूर हो रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में तेजी आई, जबकि तेल की कीमतें एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और ईरान दोनों लगभग दो सप्ताह की लड़ाई के बाद युद्ध रोकने पर सहमत हो गए हैं।

अमेरिका के फेडरल रिजर्व की वाइस चेयर मिशेल बोमन ने कहा कि रोजगार बाजार में संभावित जोखिमों के कारण ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। अब निवेशक फेड चेयर जेरोम पॉवेल के बयानों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे ब्याज दरों की दिशा पर असर पड़ सकता है। कम ब्याज दरें सोने के लिए फायदेमंद होती हैं। जब ब्याज दरें कम होती हैं तो निवेशक सोने का रुख करते हैं।

इस साल अब तक सोने की कीमतें करीब 30% बढ़ चुकी हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मध्यम अवधि में सोने की कीमतें मजबूत बनी रह सकती हैं क्योंकि महंगाई का जोखिम, कच्चे तेल की अनिश्चितता और सेंट्रल बैंकों की सतर्क नीति इसमें सहारा दे सकती हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम)

शहर24K सोना22K सोना
बैंगलोर₹1,00,862.00₹92,472.00
भुवनेश्वर₹1,00,700.00₹92,310.00
चेन्नई₹1,00,846.00₹92,456.00
कोयंबत्तूर₹1,00,846.00₹92,456.00
दिल्ली₹1,00,853.00₹92,463.00
हैदराबाद₹1,00,709.00₹92,319.00
कोलकाता₹1,00,705.00₹92,315.00
मुंबई₹1,00,707.00₹92,317.00
मैसूर₹1,00,862.00₹92,472.00
पुणे₹1,00,707.00₹92,317.00

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव (100 ग्राम)

शहरचांदी की कीमत
बैंगलोर₹11,240.00
भुवनेश्वर₹12,220.00
चेन्नई₹11,340.00
कोयंबत्तूर₹11,340.00
दिल्ली₹11,300.00
हैदराबाद₹12,320.00
कोलकाता₹11,380.00
मुंबई₹11,230.00
मैसूर₹11,240.00
पुणे₹11,230.00
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख