मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड June 24, 2025, 09:47 IST
सारांश
आज खुलने वाले IPO में से 3 मेनबोर्ड हैं जबकि बाकी तीन SME इश्यू हैं। मेनबोर्ड में Kalpataru, Globe Civil Projects और Ellenbarrie Industrial Gases का आईपीओ शामिल है। वहीं, SEM इश्यू में Shri Hare-Krishna Sponge Iron, Icon Facilitators और Abram Food हैं।

IPOs: आज कुल 6 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं।
प्राइमरी मार्केट में आज 24 जून को जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है। आज कुल 6 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें से 3 मेनबोर्ड आईपीओ हैं जबकि बाकी तीन SME इश्यू हैं। मेनबोर्ड में Kalpataru, Globe Civil Projects और Ellenbarrie Industrial Gases का आईपीओ शामिल है। वहीं, SEM इश्यू में Shri Hare-Krishna Sponge Iron, Icon Facilitators और Abram Food हैं।
इन सभी आईपीओ में 26 जून तक निवेश का मौका रहेगा। इनमें सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को किया जाएगा। वहीं, सभी आईपीओ में लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख एक जुलाई है।
रियल एस्टेट डेवलपर कल्पतरु का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए ₹1590 करोड़ जुटाने का है। इसमें 3.84 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। प्राइस बैंड 387-414 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 36 शेयर हैं। जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कॉर्पोरेट सामान्य उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
सोमवार को कंपनी ने नौ एंकर निवेशकों से ₹708 करोड़ जुटाए। निवेशकों में GIC, Bain Capital, SBI Mutual Fund (MF), 360 ONE Group, Aditya Birla Sun Life Insurance, ICICI Prudential MF, SBI General Insurance, Ayushmat Ltd और Taurus MF शामिल हैं।
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स अपने आईपीओ के जरिए 119 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए प्राइस बैंड 67071 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें 1.68 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं, जबकि OFS नहीं है। लॉट साइज 211 शेयरों का है।
जुटाई गई राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट खरीदने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। आईपीओ से पहले कंपनी ने चाणक्य ऑपर्च्युनिटीज फंड, लॉर्ड्स मल्टीग्रोथ फंड, स्टेपट्रेड रिवोल्यूशन फंड और कॉम्पैक्ट स्ट्रक्चर फंड सहित 6 एंकर निवेशकों से ₹35.7 करोड़ जुटाए हैं। ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स एक इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी है।
एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज के आईपीओ का इश्यू साइज 852.53 करोड़ रुपये है। इसके लिए प्राइस बैंड 380-400 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 37 शेयरों का तय किया गया है। कंपनी 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर रही है। वहीं, 452.5 करोड़ रुपये का OFS है।
आय का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने के लिए, पश्चिम बंगाल में कंपनी के उलुबेरिया-II प्लांट में एयर सेपरेशन फैसिलिटी स्थापित करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाना है।
कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹256 करोड़ जुटा लिए हैं। इसके निवेशकों में HDFC Mutual Fund (MF), Bandhan MF, Axis MF, Tata MF, Nippon India MF, Motilal Oswal MF, HDFC Life Insurance, ICICI Lombard General Insurance, Citigroup Global Markets Mauritius, Copthall Mauritius Investment और Eastspring Investments शामिल हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
Offer for Sale (OFS): Meaning, How It Works & Price Impact
How CPI Inflation Affects the Stock Market
RBI Annual Report: Key Indicators Every Investor Should Track
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs