return to news
  1. Galaxy Medicare और Jay Ambe Supermarkets में निवेश का है मन? तो यहां जान लें दोनों IPOs की पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Galaxy Medicare और Jay Ambe Supermarkets में निवेश का है मन? तो यहां जान लें दोनों IPOs की पूरी डिटेल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 09, 2025, 15:01 IST

सारांश

Galaxy Medicare और Jay Ambe Supermarkets के IPOs के जरूरी डेट्स एक जैसे हैं। सब्सक्रिप्शन के बाद इनके निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को किया जाना है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी। दोनों IPOs की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 17 सितंबर को तय की गई है।

ipo

गैलेक्सी मेडिकेयर लिमिटेड (Galaxy Medicare Limited) की शुरुआत जुलाई 1992 में हुई थी।

IPO निवेशकों के लिए 10 सितंबर का दिन एक्शन से भरपूर रहने वाला है। इस दिन कुल 5 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे, जिनमें से 2 आईपीओ SME सेगमेंट से होंगे। इनमें Galaxy Medicare और Jay Ambe Supermarkets का पब्लिक इश्यू शामिल हैं। Galaxy Medicare का इरादा 22.31 करोड़ रुपये जुटाने का है। वहीं, Jay Ambe Supermarkets 18.45 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। यहां हमने इन दोनों IPOs की पूरी जानकारी दी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Galaxy Medicare और Jay Ambe Supermarkets के IPOs की पूरी डिटेल

विवरणGalaxy Medicare IPOJay Ambe Supermarkets IPO
IPO तिथि10 सितम्बर 2025 – 12 सितम्बर 202510 सितम्बर 2025 – 12 सितम्बर 2025
फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयर₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड₹51 – ₹54₹74 – ₹78
लॉट साइज2,000 शेयर1,600 शेयर
इश्यू का प्रकारफ्रेश कैपिटल + ऑफर फॉर सेल (OFS)केवल फ्रेश कैपिटल
कुल इश्यू साइज41,32,000 शेयर (₹22.31 करोड़)23,64,800 शेयर (₹18.45 करोड़)
फ्रेश इश्यू0.33 करोड़ शेयर (₹17.86 करोड़)23,64,800 शेयर (₹18.45 करोड़)
ऑफर फॉर सेल0.08 करोड़ शेयर (₹4.45 करोड़)
लिस्टिंग एक्सचेंजNSE SMEBSE SME

दोनों IPOs के जरूरी डेट्स

Galaxy Medicare और Jay Ambe Supermarkets के IPOs के जरूरी डेट्स एक जैसे हैं। सब्सक्रिप्शन के बाद इनके निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को किया जाना है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी। दोनों IPOs की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 17 सितंबर को तय की गई है।

Galaxy Medicare का बिजनेस

गैलेक्सी मेडिकेयर लिमिटेड (Galaxy Medicare Limited) की शुरुआत जुलाई 1992 में हुई थी। यह कंपनी भारत में मेडिकल डिवाइस, POP बैंडेज और सर्जिकल ड्रेसिंग बनाती और विदेशों में एक्सपोर्ट भी करती है। इन प्रोडक्ट्स को कंपनी अच्छी क्वालिटी के कच्चे माल से तैयार करती है, जो भरोसेमंद सप्लायर्स से खरीदे जाते हैं। इसके खास प्रोडक्ट्स में सर्जिकल ड्रेसिंग, प्लास्टर ऑफ पेरिस बैंडेज, एडहेसिव टेप, कंप्रेशन बैंडेज और वाउंड केयर सॉल्यूशन शामिल हैं।

Jay Ambe Supermarkets का बिजनेस

जय अंबे सुपरमार्केट्स लिमिटेड (Jay Ambe Supermarkets Limited) की स्थापना साल 2020 में हुई थी। यह कंपनी FMCG प्रोडक्ट्स, किराने का सामान, होम टेक्सटाइल, होम डेकोर, कपड़े, खिलौने, गिफ्ट आर्टिकल्स, फुटवियर और अन्य घरेलू सामान बेचने का काम करती है। यह सुपरमार्केट्स को फ्रेंचाइज़ी मॉडल पर चलाती है। यानी जो लोग इसका फ्रेंचाइज़ी लेते हैं, वे कंपनी के नाम से सामान बेच सकते हैं और इसके बदले उन्हें कंपनी को शुरुआती फीस और हर साल लाइसेंस फीस देनी होती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख