return to news
  1. जियो पॉलिटिकल टेंशन से लेकर कच्चे तेल की कीमतें... शेयर मार्केट की चाल तय करेंगे ये फैक्टर्स

मार्केट न्यूज़

जियो पॉलिटिकल टेंशन से लेकर कच्चे तेल की कीमतें... शेयर मार्केट की चाल तय करेंगे ये फैक्टर्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 22, 2025, 14:55 IST

सारांश

23 जून से शुरू हो रहे सप्ताह में शेयर मार्केट की चाल कैसी रहेगी? इसको लेकर काफी बातें चल रही हैं। जियो पॉलिटिकल टेंशन से लेकर कच्चे तेल की कीमतों का असर शेयर मार्केट की दिशा तय कर सकते हैं।

शेयर मार्केट

शेयर मार्केट की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स

डोमेस्टिक शेयर मार्केट की दिशा इस सप्ताह इजरायल-ईरान संघर्ष और इसके ग्लोबल सप्लाई पर पड़ने वाले प्रभाव से तय होगी। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों पर भी सभी की निगाह रहेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल रुख और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों से भी मार्केट की धारणा प्रभावित होगी। एक विशेषज्ञ ने कहा कि बीते सप्ताह पश्चिम एशिया के संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को नजरअंदाज करते हुए इंडियन शेयर मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘इस सप्ताह ग्लोबल इंडेक्स मार्केट के लिए अहम रहेंगे। इसमें ईरान और इजरायल के बीच जियो पॉलिटिकल टेंशन, अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर सभी की निगाह रहेगी।’ उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर निवेशक मानसून की प्रगति, मंथली कॉन्ट्रैक्टों के निपटान से संबंधित अस्थिरता, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1,046.30 पॉइंट्स या 1.29% बढ़कर 82,408.17 पॉइंट्स पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 319.15 पॉइंट्स या 1.29% चढ़कर 25,112.40 पॉइंट्स पर पहुंच गया।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘जियो पॉलिटिकल परिस्थितियां अभी अनिश्चितता बनी हुई है।’ उन्होंने कहा कि निवेशक अमेरिका के आगामी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर और पीसीई (व्यक्तिगत उपभोग खर्च, Personal consumption expenditure) के आंकड़ों पर भी कड़ी नजर रखेंगे। इसके अलावा उनकी निगाह भारत के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़ों पर भी रहेगी।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,289.57 पॉइंट्स या 1.58% चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 393.8 पॉइंट्स या 1.59% के लाभ में रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख-शोध, संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘आगे की ओर देखें तो ग्लोबल इंडेक्सों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। निवेशक अमेरिका के विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों के अलावा भू-राजनीतिक मोर्चे पर आगे के घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे।

एफपीआई की गतिविधियों पर वॉटरफील्ड एडवाइजर्स के वरिष्ठ निदेशक (सूचीबद्ध निवेश) विपुल भोवार ने कहा, ‘अप्रैल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश की प्रवृत्ति में उलटफेर हुआ तथा मई में इसमें काफी मजबूती आई। मई में दर्ज किया गया निवेश पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक रहा, जो भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।’ उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष सहित अन्य भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से जून में बाजार में सतर्कता के साथ आशावादी रुख देखने को मिल रहा है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख