return to news
  1. Stock Market Wrap: तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में बहार, Sensex 1046 अंक उछला, Nifty 25100 के पार

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में बहार, Sensex 1046 अंक उछला, Nifty 25100 के पार

Upstox

4 min read | अपडेटेड June 20, 2025, 15:53 IST

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि सिर्फ 3 शेयरों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा खरीदारी Bharti Airtel, Nestle India, M&M, Power Grid और Reliance Industries के शेयरों में देखी गई।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने भी अच्छा मुनाफा कराया।

Stock Market Wrap: लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज 20 जून को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। एशियाई बाजारों में बढ़त और विदेशी निवेशकों के निवेश के बीच आज मार्केट में जबरदस्त रैली देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1046.30 अंक (1.29 फीसदी) की तेजी रही और यह 82408.17 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 319.15 अंकों की मजबूत रैली रही और यह 25112.40 के स्तर पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bharti Airtel, Nestle India में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि सिर्फ 3 शेयरों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा खरीदारी Bharti Airtel, Nestle India, M&M, Power Grid और Reliance Industries के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Axis Bank, UltraTech Cement और Maruti Suzuki India के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

मिड और स्मॉलकैप शेयरों ने भी कराया मुनाफा

आज NSE पर स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने भी अच्छा मुनाफा कराया। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.46 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.01 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो निफ्टी बैंक में 1.22 फीसदी की तेजी रही। आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में रही और यह 2 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स में एक फीसदी से अधिक की मजबूती देखी गई। निफ्टी FMCG, IT, मीडिया, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी आज खरीदारी देखने को मिली है।

बाजार में वापसी की ये हैं वजहें

एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेत

जापान का निक्केई 225, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट जैसे प्रमुख एशियाई शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इन बाजारों में अच्छी तेजी से भारतीय निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा और घरेलू बाजार में सकारात्मक माहौल बना।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कुल ₹934.62 करोड़ की खरीदारी की। इसके साथ ही घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी ₹605.97 करोड़ के शेयर खरीदे। लगातार हो रही विदेशी फंडिंग से घरेलू बाजार की धारणा बेहतर हुई है।

रुपये में मजबूती

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 86.60 पर पहुंच गया। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर की कमजोरी रही। रुपया मजबूत होने से आयात सस्ता पड़ता है और विदेशी निवेशकों का विश्वास भी बढ़ता है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 2.45% गिरकर 76.92 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रह गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है, इसलिए तेल सस्ता होना देश के लिए फायदेमंद होता है। इससे महंगाई और व्यापार घाटा दोनों कम हो सकते हैं।

बड़ी कंपनियों में जोरदार खरीदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। इन ब्लू-चिप स्टॉक्स में बढ़त से पूरे बाजार को मजबूती मिली।

भू-राजनीतिक तनाव में राहत

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव में कोई नया बड़ा टकराव न होने से निवेशकों को थोड़ी राहत मिली। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो हफ्तों में तय करेंगे कि अमेरिका इस संघर्ष में शामिल होगा या नहीं। इससे निवेशकों को उम्मीद है कि बातचीत की गुंजाइश बनी रह सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख