return to news
  1. FMCG Stocks: हाई शुगर-फैट फूड पर वॉर्निंग लेबल जरूरी, समझें इस फैसले के मायने और शेयरों पर असर

मार्केट न्यूज़

FMCG Stocks: हाई शुगर-फैट फूड पर वॉर्निंग लेबल जरूरी, समझें इस फैसले के मायने और शेयरों पर असर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 27, 2026, 10:22 IST

सारांश

Dabur, Britannia, HUL और ITC जैसे शेयरों में इस हफ्ते 3% से 7% तक की तेजी देखने को मिली। निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि नए नियम कंपनियों की लागत, प्रोडक्ट पैकेजिंग और बिक्री पर किस तरह असर डाल सकते हैं।

शेयर सूची

FMCG Stocks

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड और ड्रिंक्स पर फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग (FOPL) को सख्त करने का आदेश दिया है।

पैकेज्ड फूड कंपनियों के लिए आने वाले समय में अपने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग में बदलाव करना जरूरी हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने खाने-पीने की चीजों पर पोषण से जुड़ी चेतावनियों को ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाने का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद शेयर बाजार में FMCG कंपनियों के शेयर चर्चा में आ गए हैं। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी FMCG इंडेक्स में 0.35 फीसदी की मामूली गिरावट थी। हालांकि यह पूरा हफ्ता इस सेक्टर के लिए शानदार रहा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Dabur, Britannia, HUL और ITC जैसे शेयरों में इस हफ्ते 3% से 7% तक की तेजी देखने को मिली। निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि नए नियम कंपनियों की लागत, प्रोडक्ट पैकेजिंग और बिक्री पर किस तरह असर डाल सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कंपनियों को क्या बदलना होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड और ड्रिंक्स पर फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग (FOPL) को सख्त करने का आदेश दिया है। अब जिन प्रोडक्ट्स में तय सीमा से ज्यादा चीनी, नमक या फैट होगा, उनके पैकेट के सामने स्पष्ट वॉर्निंग लेबल लगाना होगा। इसका मकसद ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी पोषण संबंधी जानकारी आसानी से समझने में मदद करना है।

यह नियम चिप्स, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक और दूसरे पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स पर लागू हो सकता है। यानी कंपनियों को सिर्फ पैकेट के पीछे जानकारी लिखने के बजाय सामने भी ग्राहकों को चेतावनी देनी होगी।

FMCG स्टॉक्स पर क्या हो सकता है असर?

इस हफ्ते Dabur के शेयर करीब 6.5% और Britannia के लगभग 6% चढ़े। HUL, GCPL और ITC में भी 3% से 3.5% तक की तेजी आई। वहीं Nifty FMCG इंडेक्स इस साल अब तक करीब 2.5% बढ़ चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि FMCG सेक्टर में वॉल्यूम ग्रोथ और कंपनियों की कीमतें बढ़ाने की क्षमता से मजबूती बनी रह सकती है। उनके मुताबिक, वॉर्निंग लेबल ग्राहकों के हित में हैं, लेकिन खरीदारी के व्यवहार में बड़े बदलाव की संभावना कम है।

तीनों चीजें ज्यादा हैं तो तीन अलग निशान लगाने होंगे

कोर्ट के मुताबिक, अगर किसी प्रोडक्ट में चीनी, नमक और फैट तीनों की मात्रा तय सीमा से ज्यादा है, तो पैकेट पर हर पोषक तत्व के लिए अलग हेक्सागोन यानी छह कोनों वाला चेतावनी निशान बनाना होगा। इसमें 'High Sugar', 'High Salt' और 'High Fat' लिखा होगा।

इसका मतलब है कि अगर किसी प्रोडक्ट में तीनों चीजें ज्यादा हैं, तो एक ही निशान में सारी जानकारी देने के बजाय तीन अलग-अलग निशान दिखाने होंगे। कोर्ट ने कहा कि ग्राहक को पैकेट देखते ही समझ आ जाना चाहिए कि प्रोडक्ट में कौन-कौन सी चीज ज्यादा है। इसके लिए सिर्फ लिखावट नहीं, बल्कि अलग पहचान वाले निशान और चित्र भी इस्तेमाल किए जाएंगे।

इसके अलावा, चीनी, फैट और नमक की मात्रा तय करते समय प्रोडक्ट में मौजूद कुल मात्रा को गिना जाएगा। सिर्फ अलग से मिलाई गई चीनी या फैट के आधार पर फैसला नहीं होगा।

कंपनियों को कितना समय मिलेगा?

FSSAI को 10 हफ्तों के भीतर नए नियमों का संशोधित ड्राफ्ट जारी करना होगा और 4 महीने के भीतर नियमों को अंतिम रूप देना होगा। नियम लागू होने के बाद कंपनियों को नई पैकेजिंग अपनाने के लिए 365 दिन का समय मिलेगा। कोर्ट ने नियमों को अलग-अलग चरणों में लागू करने की मांग को स्वीकार नहीं किया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories