return to news
  1. सऊदी रिफाइनरी पर हूती हमला और IT शेयरों में बिकवाली, जानें आज किन वजहों से टूटा शेयर बाजार

मार्केट न्यूज़

सऊदी रिफाइनरी पर हूती हमला और IT शेयरों में बिकवाली, जानें आज किन वजहों से टूटा शेयर बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 27, 2026, 11:25 IST

सारांश

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी भारतीय शेयर बाजार के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड करीब 96.5 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इस हफ्ते इसकी कीमतों में लगभग 4.2% की बढ़ोतरी हुई है।

Stock Market

आज खासतौर पर IT कंपनियों और HDFC Bank के शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया।

शेयर बाजार में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज 27 नवंबर को निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 650 अंकों की गिरावट नजर आई और यह 83,678.23 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 174 अंक टूटकर 25,710.75 के स्तर पर आ गया। आज खासतौर पर IT कंपनियों और HDFC Bank के शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। इसके साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये की कमजोरी भी अहम वजह रहीं। आइए समझते हैं बाजार गिरने के चार बड़े कारण।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने की मुनाफावसूली

पिछले दो कारोबारी सत्रों में बाजार में अच्छी तेजी आई थी। ऐसे में शुक्रवार को कई निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर अपने शेयर बेचकर मुनाफा निकालना बेहतर समझा। पिछले 1 महीने में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स करीब 13% तक चढ़ चुके थे। ऐसे में कुछ गिरावट आना बाजार के लिए सामान्य माना जा रहा है। बता दें कि नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये लगाए हैं। मजबूत कॉरपोरेट नतीजों और ग्लोबल AI ट्रेड में आए बदलाव ने भी बाजार को सपोर्ट दिया था।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी भारतीय शेयर बाजार के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड करीब 96.5 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इस हफ्ते इसकी कीमतों में लगभग 4.2% की बढ़ोतरी हुई है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकरों पर हमलों और सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाए जाने से सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है। सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी ने ऊर्जा मंत्रालय के एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर तट पर स्थित Jazan रिफाइनरी पर हमला किया। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है। ऐसे में कच्चा तेल महंगा होने से देश का इंपोर्ट बिल और महंगाई दोनों बढ़ सकते हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

शेयर बाजार के साथ भारतीय रुपये पर भी दबाव रहा। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे कमजोर होकर 92.62 के स्तर पर पहुंच गया। इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 92.44 पर खुला था। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर माहौल ने रुपये को प्रभावित किया।

IT शेयरों में बिकवाली का दबाव

शुक्रवार को IT कंपनियों के शेयरों में भी मुनाफा वसूली देखने को मिली। Nifty IT इंडेक्स करीब 1.5% गिर गया। इससे पहले पिछले चार कारोबारी सत्रों में इस इंडेक्स में लगभग 8% की तेजी आई थी। निवेशकों ने इस तेजी के बाद मुनाफा निकालना शुरू किया, जिसका असर सेंसेक्स और निफ्टी पर भी पड़ा। HDFC Bank के शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार की गिरावट को बढ़ाया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories