return to news
  1. Gold-Silver Price: भारी बिकवाली के बाद अब सोने-चांदी में तगड़ा उछाल, जानें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: भारी बिकवाली के बाद अब सोने-चांदी में तगड़ा उछाल, जानें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 27, 2026, 08:28 IST

सारांश

एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से डॉलर और रुपये में मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बिकवाली के कारण सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी बनी हुई थी। लेकिन अब इनमें रिकवरी हो रही है। अब निवेशकों की नजर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर है।

Gold Silver

सोने और चांदी में भारी बिकवाली के बाद अब निचले स्तरों पर खरीदारी हो रही है

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज 27 नवंबर को दोनों धातुओं की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोने के भाव में आज 2.40% की बढ़त है और यह 3623.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में तो 7.58% की जबरदस्त तेजी आई और यह 43.42 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दूसरी तरफ, bullion.co.in के सुबह करीब 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,22,790 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹1,46,550 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। भारी बिकवाली के बाद अब निचले स्तरों पर खरीदारी हो रही है, जिसके चलते दोनों धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है। बता दें कि पिछले 1 महीने में सोने की कीमत में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं चांदी भी इस दौरान करीब 25 फीसदी लुढ़क चुकी है।

आपके शहर में क्या है भाव?

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹122,350 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹122,560 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹122,400 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹122,920 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹122,660 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹122,760 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹146,030 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹146,280 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹146,090 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹146,710 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹146,400 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹146,510 प्रति किलोग्राम

आगे सोने और चांदी की कीमतों का क्या रुख रह सकता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से डॉलर और रुपये में मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बिकवाली के कारण सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी बनी हुई थी। लेकिन अब इनमें रिकवरी हो रही है। अब निवेशकों की नजर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। इस बैठक में ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला होता है, इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।

आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर, सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज और फेडरल रिजर्व के फैसलों पर निर्भर करेंगी। अगर ब्याज दरें ऊंची रहती हैं और डॉलर मजबूत होता है, तो सोने-चांदी पर दबाव बना रह सकता है। वहीं, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने पर इनकी कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories