return to news
  1. Fixed Deposit में कंपाउंडिंग कैसे करता है काम, कैलकुलेशन से समझें

मार्केट न्यूज़

Fixed Deposit में कंपाउंडिंग कैसे करता है काम, कैलकुलेशन से समझें

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 20, 2026, 18:53 IST

सारांश

FD में कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज बहुत अहम रोल निभाता है। इसका मतलब है कि हर साल या हर तिमाही मिलने वाला ब्याज आपके मूल पैसे में जुड़ जाता है, और अगले साल उसी बढ़े हुए पैसे पर ब्याज मिलता है।

Fixed Deposit

Fixed Deposit: इसमें रिटर्न ज्यादा मिलता है, निवेश सुरक्षित रहता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी उन लोगों के लिए एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है जो जोखिम (risk) नहीं लेना चाहते। जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहता है, तब FD एक स्थिर ब्याज देता है। सबसे खास बात यह है कि जब आप FD करते हैं, तो जिस ब्याज दर पर पैसा लगाया है, वही पूरी अवधि तक मिलती रहती है, भले ही बाद में बैंक की दरें बदल जाएं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपाउंडिंग क्यों है अहम

FD में कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज बहुत अहम रोल निभाता है। इसका मतलब है कि हर साल या हर तिमाही मिलने वाला ब्याज आपके मूल पैसे में जुड़ जाता है, और अगले साल उसी बढ़े हुए पैसे पर ब्याज मिलता है। इसी वजह से समय के साथ आपका पैसा तेजी से बढ़ता है, जो साधारण ब्याज से ज्यादा फायदेमंद होता है।

उदाहरण से समझें

अब एक आसान उदाहरण से समझते हैं। अगर आप 3 लाख रुपये 3 साल के लिए 6% सालाना ब्याज पर FD में लगाते हैं (सालाना कंपाउंडिंग के साथ), तो पहले साल आपको 18,000 रुपये ब्याज मिलेगा और आपका कुल पैसा 3,18,000 हो जाएगा।

दूसरे साल इस बढ़े हुए अमाउंट पर 19,080 रुपये ब्याज मिलेगा और पैसा 3,37,080 हो जाएगा। तीसरे साल 20224 रुपये ब्याज मिलेगा और अंत में आपका कुल पैसा करीब 3,57,304 रुपये हो जाएगा। इसका मतलब है कि 3 लाख रुपये 3 साल में बढ़कर करीब 3.57 लाख रुपये हो जाएंगे। यही कंपाउंडिंग का असली फायदा है। समय के साथ आपका पैसा तेजी से बढ़ता है।

ये भी हैं फायदे

FD में कंपाउंडिंग के कई फायदे हैं। इसमें रिटर्न ज्यादा मिलता है, निवेश सुरक्षित रहता है, और आप अपनी जरूरत के हिसाब से मंथली, क्वाटर्ली या ईयरली कंपाउंडिंग चुन सकते हैं। कुल मिलाकर, अगर आप बिना जोखिम के धीरे-धीरे पैसा बढ़ाना चाहते हैं, तो कंपाउंडिंग वाली FD एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख