return to news
  1. Q4 Results: बैंक ऑफ महाराष्ट्र, PNB हाउसिंग फाइनेंस समेत कुल 12 कंपनियां देंगी कमाई का लेखा-जोखा, शेयरों पर नजर

मार्केट न्यूज़

Q4 Results: बैंक ऑफ महाराष्ट्र, PNB हाउसिंग फाइनेंस समेत कुल 12 कंपनियां देंगी कमाई का लेखा-जोखा, शेयरों पर नजर

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 20, 2026, 08:42 IST

सारांश

Q4 Results today: आज यानी कि 20 अप्रैल को कुल 12 कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित करने जा रही हैं। इन 12 कंपनियों में कुछ अहम नाम शामिल हैं, जैसे कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ग्रो, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, एक नजर पूरी लिस्ट पर।

शेयर सूची

MAHABANK
--
GROWW
--
Q4 रिजल्ट्स

आज कौन-कौन सी कंपनियां चौथे तिमाही के नतीजे घोषित करेंगीं?

Q4 Results: फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल को हो गई थी और उसके कुछ दिन बाद से फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे आने शुरू हो गए। इसी क्रम में आज कुल 12 कंपनियां अपने Q4 नतीजे जारी करने वाली हैं। इससे पहले शनिवार को एचडीएफसी बैंक, यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने नतीजे घोषित किए थे। पिछले फाइनेंशियल ईयर के आखिरी क्वार्टर में कंपनियों ने कितनी कमाई की या फिर कितना घाटा झेला, इसका ब्योरा Q4 नतीजे में दिया जाता है। इसके साथ ही कंपनियां प्रदर्शन के आधार पर डिविडेंड का ऐलान भी करती हैं। आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ग्रो, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, इंडो सोलर जैसी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करने जा रही हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कौन-कौन सी कंपनियां आज जारी करेंगी Q4 नतीजे

Axita Cotton

E2E Networks

Billionbrains Garage Ventures

Indbank Merchant Banking Services

Bank of Maharashtra

Navkar Corporation

NELCO

PNB Gilts

PNB Housing Finance

SML Mahindra

Ugro Capital

Indosolar

कैसे रहे HDFC बैंक के Q4 नतीजे?

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि बीते फाइनेंशियल ईयर के मार्च क्वार्टर में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 8.04% बढ़कर 20,350.76 करोड़ रुपये रहा। मुंबई हेडक्वार्टर वाले इस बैंक ने FY2024-25 के इसी पीरियड में 18,834.88 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े ऋणदाता का चौथी तिमाही का सिंगल नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.11% बढ़कर 19,221.05 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछली दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक ने 18,653.75 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

कैसे रहे ICICI बैंक के नतीजे?

आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च 2026 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के चौथे क्वार्टर के दौरान उसका एकीकृत नेट प्रॉफिट 9.28% बढ़कर 14,755 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले साल की इसी पीरियड में उसने 13,502 करोड़ रुपये का एकीकृत नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता का एकल आधार पर नेट प्रॉफिट 8.5% बढ़कर 13,702 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के इसी पीरियड में 12,630 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख