return to news
  1. TVS Motors Q3 Update: नेट प्रॉफिट 20% उछला, आमदनी में भी 10% इजाफा

मार्केट न्यूज़

TVS Motors Q3 Update: नेट प्रॉफिट 20% उछला, आमदनी में भी 10% इजाफा

Upstox

1 min read | अपडेटेड January 28, 2025, 13:50 IST

सारांश

TVS Motors Company Q3FY25: दूसरी तिमाही में कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 41.4% बढ़त देखी गई थी जब यह ₹588.13 करोड़ रहा था।

शेयर सूची

कंपनी को हुआ है नेट प्रॉफिट में 100 करोड़ का इजाफा। (तस्वीर: Shutterstock)

कंपनी को हुआ है नेट प्रॉफिट में 100 करोड़ का इजाफा। (तस्वीर: Shutterstock)

TVS Motor Company ने वित्त वर्ष 2024-25 की अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में कंपनी कंपनी का नेट प्रॉफिट 19.57% बढ़कर ₹609.35 करोड़ पर पहुंच गया जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹509.61 करोड़ था। कंपनी के बोर्ड ने वेनु श्रीनिवासन के चेयरमैन एमिरिटस और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर 5 साल के लिए दोबारा नियुक्त करने को हरी झंडी दे दी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नतीजे आने के पहले सुबह कंपनी के शेयर्स 0.43% की गिरावट के साथ ₹2,221.9 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे जबकि नतीजे आने के बाद दोपहर 1:23 पर ये 4.05% की बढ़त के साथ ₹2,321.70 प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे।

Q2 में कैसे थे नतीजे?

इसके पहले दूसरी तिमाही में कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 41.4% बढ़त देखी गई थी जब यह ₹588.13 करोड़ रहा था। पिछले साल दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹415.93 करोड़ रहा था। ऑपरेशन्स से कंपनी की आमदनी दूसरी तिमाही में ₹11,301.68 करोड़ रही थी जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह ₹9,932.82 करोड़ थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख