return to news
  1. Neelam Linens and Garments IPO ने तीसरे दिन मचाई धूम, NSE SME इश्यू 92 गुना सब्सक्राइब हुआ

मार्केट न्यूज़

Neelam Linens and Garments IPO ने तीसरे दिन मचाई धूम, NSE SME इश्यू 92 गुना सब्सक्राइब हुआ

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 13, 2024, 10:26 IST

सारांश

13 करोड़ रुपये का बुक-बिल्डिंग इश्यू 8 नवंबर से 12 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स के शेयरों को NSE SME प्लैटफॉर्म, इमर्ज पर लिस्ट किया जाएगा। आईपीओ लिस्टिंग की डेट 18 नवंबर तय की गई है।

 Neelam Linens and Garments IPO ने तीसरे दिन मचाई धूम

Neelam Linens and Garments IPO ने तीसरे दिन मचाई धूम

Neelam Linen and Garments Limited का आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) मजबूत मांग के साथ बंद हो गया है। Neelam Linen and Garments Limited का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8 नवंबर को खुला था और 12 नवंबर को यह बंद हो गया। रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) द्वारा 12 नवंबर को बिडिंग के आखिरी दिन पब्लिक ऑफर को 91 बार बुक किया गया, जो दिखाता है कि इसकी मांग काफी मजबूत है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NSE SME इश्यू के 36.06 लाख शेयर ऑफर पर थे, जबकि 33.19 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बिडिंग हुई है। नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स आईपीओ के रिटेल पोर्शन की बात करें तो ऑफऱ पर कुल 18 लाख शेयर थे, जबकि 57.82 गुना ज्यादा 10.4 करोड़ शेयरों की बोलियां बुक हुई हैं। एनआईआई ने अपनी कैटेगरी में 273.82 गुना बुकिंग करके सबसे अधिक मांग दिखाई। एनआईआई ने ऑफर पर 7.74 लाख शेयरों के मुकाबले 21.19 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए अप्लाई किया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने ऑफर पर 10.32 लाख शेयरों के मुकाबले लगभग 1.59 करोड़ शेयरों के लिए अप्लाई करके अपने सेगमेंट को 15.4 गुना बुक किया। यह दिखाता है कि इसकी मार्केट में काफी ज्यादा मांग रही है। 13 करोड़ रुपये का बुक-बिल्डिंग इश्यू 8 नवंबर से 12 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और अब इन्वेस्टर्स को अलॉटमेंट का इंतजार बेसब्री से है।

नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स आईपीओ डिटेल्स

एनएसई एसएमई इश्यू में 54.18 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यूएंस शामिल था। आईपीओ का प्राइस बैंड 20 से 24 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। रिटेल कैटेगरी के लिए मिनिमम लॉट साइज 6,000 शेयर तय किया गया था, जिसका मिनिमम इन्वेस्टमेंट प्राइस 1,44,000 रुपये तय किया गया था।

नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स आईपीओ एलॉटमेंट स्टेटस और लिस्टिंग डेट

नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स आईपीओ शेयर एलॉटमेंट स्थिति को 13 नवंबर यानी कि आज अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। एक बार शेयरों का एलॉटमेंट पूरा हो जाने के बाद, असफल बिडर्स के लिए 14 नवंबर को रिफंड शुरू किया जाएगा और सफल बिडर्स को उसी दिन उनके डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर मिल जाएंगे। कंपनी के शेयर एनएसई एसएमई प्लैटफॉर्म, इमर्ज पर लिस्टेड होंगे। आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 18 नवंबर तय की गई है। इस आईपीओ के लिए बिडिंग करने वालों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स आईपीओ रजिस्ट्रार

एनएसई एसएमई इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर एक्सपर्ट ग्लोबल कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड है। पब्लिक इश्यू के लिए रजिस्ट्रार पूर्वा शेयरजिस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स आईपीओ का उद्देश्य कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कढ़ाई मशीनों को खरीदने के लिए, मौजूदा कर्जों के रिपेमेंट के लिए और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करना का प्लान बना रही है।
नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स क्या है

नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स को 2010 में युनाइट किया गया था। कंपनी बेडशीट, तकिया कवर (पिलो कवर), डुवेट कवर, तौलिए, गलीचे (Rugs), शर्ट और अन्य गारमेंट्स जैसे अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स को बनाती है और एक्सपोर्ट करती है। कंपनी के इंटरनेशनल क्लाइंट्स की बात करें तो इसमें ट्यूसडे मॉर्निंग, TJX, पेन अमेरिका, U.S. Polo Assn. कुछ बड़े ब्रैंड्स के नाम शामिल हैं। वहीं नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स के कुछ डोमेस्टिक क्लाइंट्स में विजय सेल्स, अमेजॉन, मीशो और एमर्सन स्टोर शामिल हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख