return to news
  1. ACME Solar Holdings IPO लिस्टिंग डेट: BSE-NSE पर आने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

मार्केट न्यूज़

ACME Solar Holdings IPO लिस्टिंग डेट: BSE-NSE पर आने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 13, 2024, 09:32 IST

सारांश

ACME Solar Holdings आईपीओ लिस्टिंग डेट: ACME Solar Holdings लिमिटेड के शेयर 13 नवंबर यानी कि आज सुबह 10 बजे एनएसई और बीएसई पर लिस्टेड होंगे।

ACME Solar Holdings आईपीओ लिस्टिंग डेट

ACME Solar Holdings आईपीओ लिस्टिंग डेट

इस सप्ताह एक और जो आईपीओ काफी ज्यादा चर्चा में है, वह है ACME Solar Holdings आईपीओ। इसकी लिस्टिंग आज हो रही है। ACME Solar Holdings आईपीओ मार्केट में आने से पहले ही चर्चा में क्यों था, इसका उद्देश्य क्या है और आखिर यह कंपनी करती है, यह सारी डिटेल्स आपको इस आर्टिकल में मिलेंगी। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ACME Solar Holdings के शेयर 13 नवंबर यानी कि आज स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर पहुंच रहे हैं। इस इश्यू की प्राइस रेंज 275 से 289 रुपये प्रति शेयर रखी गई थी और यह 2.75 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। ACME Solar Holdings आईपीओ एलॉटमेंट स्थिति को 11 नवंबर यानी कि सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। इसकी लिस्टिंग होने जा रही है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
ACME Solar Holdings IPO: सब्सक्रिप्शन

NSE पोर्टल पर जो आंकड़े मौजूद हैं उसके मुताबिक ACME Solar Holdings आईपीओ 2.75 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 5.82 लाख शेयर ऑफर पर थे, जबकि 16 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगी है। इन्वेस्टर कैटेगरी से, क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यशनल बायर्स (क्यूआईबी) कोटा को 3.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स को 3.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व्ड पार्ट को 97% सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं ACME Solar Holdings लिमिटेड कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से 1,300 करोड़ रुपये फंड जुटाए हैं।

ACME Solar Holdings आईपीओ: उद्देश्य

गुरुग्राम स्थित कंपनी का 2,900 करोड़ रुपये का आईपीओ 2,395 करोड़ रुपये के नए शेयरों के इश्यू और ACME क्लीनटेक सॉल्यूशंस द्वारा 505 करोड़ रुपये प्राइस के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का कॉम्बिनेशन है। ACME Solar Holdings का इरादा नए इश्यू से मिले 1,795 करोड़ रुपये से कर्ज के भुगतान करने का है। इसका एक हिस्सा जनरल कंपनी कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

एसीएमई सोलर आईपीओ: लिस्टिंग की तारीख और समय

ACME Solar Holdings लिमिटेड के शेयर बुधवार, 13 नवंबर को सुबह 10 बजे एनएसई और बीएसई पर लिस्टेड होंगे।

ACME Solar Holdings आईपीओ: फाइनेंशियल्स

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में, कंपनी ने 1,319 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू 1,294 करोड़ रुपये था। कंपनी ने FY24 में 698 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था, जबकि FY23 में 3.17 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा (Net Loss) हुआ था। FY22 में, ACME Solar Holdings का नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू क्रम से 1,487 करोड़ और 62 करोड़ रुपये था। कंपनी यूटिलिटी स्केल पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स बनाती है, उसको ऑपरेट करती है और साथ ही मेंटेन भी करती है और सरकार द्वारा बैक की जाने वाली संस्थाओं सहित अलग-अलग ऑफ-टेकर्स को बिजली बेचकर रेवेन्यू जनरेट करती है।

ACME Solar Holdings लिमिटेड कंपनी करती क्या है ACME Solar Holdings लिमिटेड भारत में रिन्यूएबल एनर्जी पॉवर प्रोड्यूसर कंपनी है। यह कंपनी भारत में विंड और सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करके पावर जनरेट करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक मानी जाती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख