return to news
  1. Adani Enterprises के शेयरों में क्यों दिख रही हलचल? कंपनी ने QIP साइज बढ़ाकर ₹15,000 करोड़ किया

मार्केट न्यूज़

Adani Enterprises के शेयरों में क्यों दिख रही हलचल? कंपनी ने QIP साइज बढ़ाकर ₹15,000 करोड़ किया

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 12:08 IST

सारांश

यह पिछले एक साल में अडानी एंटरप्राइजेज की दूसरी बड़ी इक्विटी फंड जुटाने की कवायद है। इससे पहले कंपनी ने 2025 में 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू पूरा किया था।

शेयर सूची

ADANIENT
--
अडानी एंटरप्राइजेज

अडानी एंटरप्राइजेज ने क्यूआईपी का आकार बढ़ाकर 15,000 करोड़ रुपये किया

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने पात्र संस्थागत नियोजन (Qualified Institutional Placement, QIP) का साइज 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15,000 करोड़ रुपये कर दिया है। मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, शेयर बिक्री को करीब 38,000 करोड़ रुपये की बोलियां मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। दिन में 11:50 बजे अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर .32% यानी कि 10 रुपये के करीब लुढ़ककर 3,167 रुपये के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शुरू हुए इस इश्यू को ओरिजनल इश्यू साइज की तुलना में करीब 3.8 गुना अभिदान मिला। इसमें मुख्य रूप से लॉन्ग-टर्म क्वॉलिफाइड इन्वेस्टरों ने निवेश किया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निर्गम में निवेश करने वालों में कैपिटल ग्रुप, गोल्डमैन सैक्स, ब्लैकरॉक, ब्लैकस्टोन और नोमुरा जैसी ग्लोबल परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां और वित्तीय संस्थान (Asset management companies and financial institutions) शामिल हैं। घरेलू निवेशकों में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, एसबीआई म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड शामिल रहे। यह मजबूत प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब निवेशक अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से जुड़े अमेरिका में जारी कानूनी मामलों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

यह पिछले एक साल में अडानी एंटरप्राइजेज की दूसरी बड़ी इक्विटी फंड जुटाने की कवायद है। इससे पहले कंपनी ने 2025 में 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू पूरा किया था। कंपनी ने कहा कि शेयर बिक्री से हासिल फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और रणनीतिक निवेश और अधिग्रहण आदि के लिए किया जाएगा। निर्गम का सांकेतिक मूल्य 2,883 रुपये प्रति शेयर रखा गया, जो भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा निर्धारित 3,034.68 रुपये के न्यूनतम मूल्य से 5% और 2 जुलाई के बंद भाव 3,177.50 रुपये से 9.27% कम है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख