return to news
  1. 11 June 2025 Holiday: क्या आज बैंकों में छुट्टी? इस हफ्ते किस दिन रहेंगे बंद, पूरी डीटेल यहां

बिजनेस न्यूज़

11 June 2025 Holiday: क्या आज बैंकों में छुट्टी? इस हफ्ते किस दिन रहेंगे बंद, पूरी डीटेल यहां

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 11, 2025, 08:15 IST

सारांश

Bank Holiday Today (11 June): देश के कुछ क्षेत्रों में आज, बुधवार 11 जून को बैंकों में छुट्टी रहेगी। बुधवार को संत कबीर दास जयंती (Sant Kabir Das Jayanti) और सागा दावा (Saga Dawa) के मौके पर कहीं-कहीं बैंक बंद होंगे। इसके बाद 14 जून औ 15 जून को भी बैंकों में छुट्टी होगी। यहां देखें, भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक छुट्टियों की डीटेल।

यहां चेक करें, देश के किन क्षेत्रों में आज बंद रहेंगे बैंक।

यहां चेक करें, देश के किन क्षेत्रों में आज बंद रहेंगे बैंक।

Today Holiday in Banks: कवि, संत और समाज-सुधारकर कबीर दास की जयंती बुधवार, 11 जून को मनाई जा रही है। कबीर जयंती (Sant Kabir Das Jayanti) या कबीर प्रकट-दिवस हर साल हिंदू कैलेंडर के आधार पर मई या जून में पड़ने वाली पूर्णिमा पर होती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस मौके पर देश के कुछ क्षेत्रों में जश्न मनाया जाता है जिसके चलते बैंकों में छुट्टी भी होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) ने हर महीने देश के अलग-अलग क्षेत्रों के बैंकों में होने वाली छुट्टियों का ब्योरा दिया है। इसके मुताबिक बुधवार को लगभग सभी क्षेत्रों के बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र के बैंकों में आज छुट्टी रहेगी।

वहीं, आज बौद्ध धर्म का खास पर्व 'सागा दावा' (Saga dawa) भी मनाया जा रहा है। महायान बौद्ध इस अवसर पर भगवान बुद्ध के जन्म, उनके ज्ञान की प्राप्ति और इस भौतिक दुनिया से मुक्ति का स्मरण करते हैं। RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक सिक्किम में गंगटोक क्षेत्र के बैंद इस मौके पर आज बंद रहेंगे।

इस हफ्ते दो क्षेत्रों के बैंक बंद रहने के अलावा अब 14 जून और 15 जून को वीकेंड पर छुट्टी होगी। 14 जून को दूसरा शनिवार (second saturday) पड़ रहा है जबकि 15 जून को रविवार है। इसलिए दोनों दिन शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक बंद रहेंगे।

जिस-जिस दिन बैंकों में छुट्टी होगी, ऑफिस से जुड़े काम बंद होंगे, जैसे चेक जमा करना वगैरह। हालांकि ऑनलाइन सेवाएं, जैसे नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट वगैरह चालू रहेंगे। इसके अलावा एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा भी सुचारू रूप से चलती रहेगी।

जून के महीने में अब शनिवार-रविवार के अलावा दो और दिन अलग-अलग क्षेत्रों में बैंक बंद होंगे। 27 जून, शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर और मणिपुर के इंफाल क्षेत्र में रथ यात्रा/ कांग (रथजात्रा) के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी जबकि 30 जून, सोमवार को मिजोरम के आइजॉल क्षेत्र में रेमना नी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

यह भी बता दें कि 11 जून को संत कबीर दास जयंती और सागा दावा के मौके पर जहां दो क्षेत्रों के बैंक बंद रहेंगे, इसका असर स्टॉक एक्सचेंज के कामकाज पर नहीं पड़ेगा। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE (पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) खुले रहेंगे। दोनों पर ट्रेडिंग के साथ-साथ सेटलमेंट का काम भी चालू रहेगा।

वहीं, 14 जून, शनिवार और 15 जून रविवार को NSE और BSE, दोनों बंद रहेंगे। दोनों दिन स्टॉक एक्सचेंज पर ना ही ट्रेडिंग होगी और ना ही सेटलमेंट।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख