return to news
  1. Dividend Stock: इस सरकारी कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, करीब 4% उछले शेयर

मार्केट न्यूज़

Dividend Stock: इस सरकारी कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, करीब 4% उछले शेयर

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 05, 2025, 14:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

BEL ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इस खबर के बाद इसके शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

शेयर सूची

BEL ने अपने शेयरधारकों के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

BEL ने अपने शेयरधारकों के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Dividend Stock: सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में आज 5 मार्च को करीब 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ 274.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दरअसल, BEL ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इस खबर के बाद इसके शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

BEL देगी 1.50 रुपये का डिविडेंड

BEL ने अपने शेयरधारकों के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY25 के लिए ₹1 का फुली पेडअप शेयर पर ₹1.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड जारी करेगी।

डिविडेंड का भुगतान घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। चालू वित्त वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर BEL अंतरिम डिविडेंड के भुगतान की रिकॉर्ड डेट 11 मार्च 2025 तय की गई है।

BEL के तिमाही नतीजे

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड रक्षा मंत्रालय के तहत एक पब्लिक सेक्टर की कंपनी है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड PAT में 47.33% की वृद्धि दर्ज की, जो ₹1316.06 करोड़ हो गई। एक साल पहले की समान तिमाही में शुद्ध लाभ ₹893.3 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 38.6% बढ़कर ₹5,770.69 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹4,162.16 करोड़ था।

दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीने की अवधि में BEL ने ₹14,173.68 करोड़ का कारोबार दर्ज किया, जबकि एक साल पहले यह ₹11,484.92 करोड़ था। वित्त वर्ष 25 में PAT 42.3% बढ़कर ₹3,183.47 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹2,236.48 करोड़ था। 1 जनवरी, 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹71,100 करोड़ थी।

BEL को मिले ये ऑर्डर

20 फरवरी को कंपनी को 1292 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जिसमें इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो (SDR) और डेटा कम्युनिकेशन टर्मिनल (DCT) की सप्लाई के लिए 1,034 करोड़ रुपये का ऑर्डर शामिल था। 8 फरवरी को BEL को भारतीय नौसेना से इलेक्ट्रो-ऑप्टिक फायर कंट्रोल सिस्टम (EOFCS) सप्लाई ऑर्डर सहित 962 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में जिस स्टॉक का जिक्र किया गया है, वह यह दिखाने के लिए है कि एनालिसस किस तरह से करना है। किसी भी स्टॉक में अपना पैसा लगाने से पहले पूरी तरह से जान-समझ लें और उसके हिसाब से अपना फैसला खुद लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख