return to news
  1. आज 03:30 PM के बाद नहीं मिलेगा ₹75 डिविडेंड कमाने का मौका, इन 15 कंपनियों की आज है रिकॉर्ड डेट

मार्केट न्यूज़

आज 03:30 PM के बाद नहीं मिलेगा ₹75 डिविडेंड कमाने का मौका, इन 15 कंपनियों की आज है रिकॉर्ड डेट

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड November 07, 2025, 13:49 IST

सारांश

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज डिविडेंड से कमाई का शानदार मौका है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, हैवल्स और जिलेट इंडिया समेत 15 कंपनियां आज अपनी रिकॉर्ड डेट पर हैं। इन कंपनियों ने 75 रुपये प्रति शेयर तक के डिविडेंड का ऐलान किया है।

Godfrey Phillips dividend, Nov 7

आज HUL, L&T और जिलेट इंडिया समेत 15 कंपनियों की डिविडेंड रिकॉर्ड डेट है।

Dividend Record Date: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आज यानी 7 नवंबर 2025 का दिन बेहद खास है। आज एक-दो नहीं, बल्कि 15 कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड दे रही हैं। इन कंपनियों ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजों के साथ या अलग से डिविडेंड यानी लाभांश का एलान किया था। अगर आप भी इस डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके पास आज 3 बजकर 30 मिनट पर बाजार बंद होने तक इन शेयरों को खरीदने का आखिरी मौका है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या होती है रिकॉर्ड डेट?

रिकॉर्ड डेट वह कट-ऑफ तारीख होती है, जिसका इस्तेमाल कंपनियां यह तय करने के लिए करती हैं कि कौन से शेयरधारक डिविडेंड पाने के हकदार हैं। डिविडेंड पाने के लिए निवेशक के डीमैट खाते में रिकॉर्ड डेट पर उस कंपनी के शेयर होने चाहिए। भारतीय शेयर बाजार अब T+1 सेटलमेंट साइकिल पर काम करता है। इसका मतलब है कि डिविडेंड पाने के लिए आपको रिकॉर्ड डेट या उससे पहले शेयर खरीदना होगा। इसलिए, इन 15 कंपनियों का डिविडेंड पाने के लिए आज ही खरीदारी करनी होगी।

जिलेट इंडिया दे रही 75 रुपये का बडा डिविडेंड

आज की लिस्ट में सबसे बडा डिविडेंड जिलेट इंडिया (Gillette India) दे रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का तगड़ा डिविडेंड दे रही है। इसके अलावा प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ (P&G Health) भी पीछे नहीं है, कंपनी 11 रुपये के अंतरिम डिविडेंड के साथ 50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड यानी कुल 61 रुपये प्रति शेयर दे रही है।

इन 15 कंपनियों की है रिकॉर्ड डेट

  • जिलेट इंडिया (Gillette India): 75 रुपये प्रति शेयर
  • प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ (P&G Health): 61 रुपये प्रति शेयर (11 रु अंतरिम + 50 रु स्पेशल)
  • वैंट (इंडिया) (Wendt (India)): 30 रुपये प्रति शेयर
  • शैफलर इंडिया (Schaeffler India): 26 रुपये प्रति शेयर
  • एस्ट्रा जेनेका फार्मा (AstraZeneca Pharma): 20 रुपये प्रति शेयर
  • ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज (Oracle Financial Services): 20 रुपये प्रति शेयर
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL): 18 रुपये प्रति शेयर
  • ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा (GlaxoSmithKline Pharma): 14 रुपये प्रति शेयर
  • क्रिसिल (CRISIL): 14 रुपये प्रति शेयर
  • फोसेको इंडिया (Foseco India): 11 रुपये प्रति शेयर
  • लार्सन एंड टुब्रो (L&T): 6 रुपये प्रति शेयर
  • नवीन फ्लोरीन (Navin Fluorine): 6 रुपये प्रति शेयर
  • हैवल्स इंडिया (Havells India): 6 रुपये प्रति शेयर
  • एलेकॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering): 2 रुपये प्रति शेयर
  • सुंदरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners): 1.57 रुपये प्रति शेयर

अगर कोई निवेशक आज इन कंपनियों के शेयर खरीदता है, तो वह डिविडेंड पाने का हकदार बन जाएगा। यह डिविडेंड बाद में कंपनी द्वारा तय की गई पेमेंट डेट पर सीधे निवेशकों के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख