return to news
  1. Delhivery Shares: मोर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैक्स ने खरीदी हिस्सेदारी, शेयरों में एक्शन

मार्केट न्यूज़

Delhivery Shares: मोर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैक्स ने खरीदी हिस्सेदारी, शेयरों में एक्शन

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 09:53 IST

सारांश

Delhivery Shares: आज शेयर मार्केट खुलते ही डेल्हीवरी (Delhivery) के शेयरों में तेजी देखने को मिली। बुधवार यानी कि 15 अप्रैल को कंपनी से जुड़ी एक खबर के बाद आज डेल्हीवरी के शेयर शुरुआती सेशन में ग्रीन में ट्रेड होते दिखे।

डेल्हीवरी

डेल्हीवरी के शेयरों में आज क्यों दिख रही हलचल?

आज शेयर मार्केट खुलते ही डेल्हीवरी (Delhivery) के शेयरों में तेजी देखने को मिली। बुधवार यानी कि 15 अप्रैल को कंपनी से जुड़ी एक खबर के बाद आज डेल्हीवरी के शेयर शुरुआती सेशन में ग्रीन में ट्रेड होते दिखे। बुधवार को गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली समेत कई निवेशकों ने मिलकर वेंचर कैपिटल फर्म नेक्सस वेंचर पार्टनर्स से लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी के 40 लाख शेयर ओपन मार्केट में 186 करोड़ रुपये में खरीदे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध ब्लॉक डील के आंकड़ों के मुताबिक, एडलवाइस म्यूचुअल फंड (एमएफ), निप्पॉन इंडिया एमएफ और हांगकांग स्थित विरिडियन एसेट मैनेजमेंट ने भी डेल्हीवरी के शेयर खरीदे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शुरुआती सेशन में तेजी देखने के बाद हालांकि शेयरों में कुछ गिरावट भी देखने को मिली। शेयरों में पहले .35% तक की तेजी देखी गई और इसके बाद .21% तक की गिरावट भी देखने को मिली। गुरुग्राम स्थित डेल्हीवरी में 0.53% हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 40 लाख इक्विटी शेयर इन संस्थाओं द्वारा औसतन 465 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे गए, जिससे कुल सौदा 186 करोड़ रुपये का हो गया।

कैसा रहा है डेल्हीवरी के शेयरों का प्रदर्शन?

पिछले एक सप्ताह में डेल्हीवरी के शेयरों में करीब .75% तक की तेजी देखने को मिली है, वहीं एक महीने में इसके शेयरों ने 13% से ज्यादा तक का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में डेल्हीवरी के शेयरों ने 55% तक के आस-पास का रिटर्न दिया है।

पिछले सप्ताह, नेक्सस वेंचर पार्टनर्स ने डेल्हीवरी में अपनी 1.6% हिस्सेदारी 530 करोड़ रुपये में बेच दी थी। जून 2025 में, वेंचर कैपिटल फर्म ने डेल्हीवरी में अपनी 1.6% हिस्सेदारी 461 करोड़ रुपये में बेची थी। अगस्त 2024 में, नेक्सस वेंचर पार्टनर्स ने डेल्हीवरी में 1.06% शेयर 344 करोड़ रुपये में बेचे थे। पिछले महीने एक नियामक विज्ञप्ति में, लॉजिस्टिक्स कंपनी ने अपनी इकोनॉमी एयर पार्सल सेवा का विस्तार 'डेल्हीवरी इंटरनेशनल' के तहत यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में करने की घोषणा की थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख