return to news
  1. Crude Oil गिरने का फायदा: तेल कंपनियों से लेकर पेंट, एयरलाइन और टायर शेयरों में शानदार रैली

मार्केट न्यूज़

Crude Oil गिरने का फायदा: तेल कंपनियों से लेकर पेंट, एयरलाइन और टायर शेयरों में शानदार रैली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 12, 2026, 13:07 IST

सारांश

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। BPCL का शेयर 2.72 फीसदी बढ़कर 294.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा HPCL में भी करीब 2 फीसदी की बढ़त है। वही IOCL में 2.16 फीसदी की तेजगी दर्ज की गई।

शेयर सूची

Crude Oil

Crude Oil की कीमतें घटने से एयरलाइन, टायर और पेंट कंपनियों को भी फायदा होता है।

Crude Sensitive Stocks: जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज 12 जून को कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। इसका असर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) के साथ ही एयरलाइन, पेंट और टायर सेक्टर के शेयरों पर भी दिख रहा है। बता दें कि ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर करीब 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिसके बाद निवेशक पेट्रोलियम और ईंधन से जुड़े शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तेल कंपनियों के शेयरों में उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। BPCL का शेयर 2.72 फीसदी बढ़कर 294.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा HPCL में भी करीब 2 फीसदी की बढ़त है। वही IOCL में 2.16 फीसदी की तेजगी दर्ज की गई।

एयरलाइन स्टॉक्स में उछाल

कच्चे तेल की कीमतें घटने से एयरलाइन, टायर और पेंट कंपनियों को भी फायदा होता है क्योंकि उनका ईंधन और कच्चा माल सस्ता पड़ता है। इसी वजह से इंडिगो की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी आई। इसके साथ ही Spicejet का शेयर भी 4.50 फीसदी से ज्यादा उछल गया है।

टायर कंपनियों का क्या है अपडेट

टायर कंपनियों के शेयरों में भी आज खरीदारी हो रही है। Apollo Tyres का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। JK Tyre & Industries में भी 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। इसके अलावा CEAT में 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती रही।

पेंट सेक्टर का हाल

पेंट सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली। Asian Paints का शेयर करीब 1 फीसदी चढ़ गया है। Berger Paints India के शेयरों में करीब 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। कच्चे माल की कीमतें कम होने से इन कंपनियों का मुनाफा बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

तेल निकालने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव

आज तेल निकालने वाली कंपनियों पर दबाव देखने को मिला। Oil India का शेयर करीब 3 फीसदी टूट गया है। Oil and Natural Gas Corporation में भी करीब 3.50 फीसदी की कमजोरी है। कच्चे तेल की कीमतें घटने से इन कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है।

क्रूड ऑयल में क्यों आई गिरावट?

क्रूड ऑयल में गिरावट के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का बयान रहा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता जल्द हो सकता है। इससे मध्य-पूर्व में तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुईं और कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख