return to news
  1. Stock Market: ट्रंप के नए बयान से लौटा निवेशकों का भरोसा, इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: ट्रंप के नए बयान से लौटा निवेशकों का भरोसा, इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 12, 2026, 10:45 IST

सारांश

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.93 फीसदी कम होकर 88.64 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई है।

Stock Market

Stock Market: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट से भारत को भी राहत मिलने की उम्मीद है। (Image: Shutterstock)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 12 जून को शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1025 अंकों की शानदार रैली रही और यह 74859.16 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 ने भी 294 अंकों की बढ़त के साथ 23455.95 का स्तर छू लिया। हालांकि, शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिली है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता हुआ दिख रहा है। इसके चलते क्रूड ऑयल के भाव में बड़ी गिरावट आई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में कमी

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि वह ईरान पर आगे कोई सैन्य हमला नहीं करेंगे, क्योंकि दोनों देशों के बीच एक संभावित समझौते पर प्रगति हुई है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Mojtaba Khamenei ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है और सभी पक्ष इसके व्यापक ढांचे पर सहमत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि समझौते पर जल्द हस्ताक्षर हो सकते हैं।

हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान ने अमेरिका के साथ किसी भी मसौदा समझौते को अभी मंजूरी नहीं दी है। यानी दोनों देशों के बयानों में अभी भी बड़ा अंतर नजर आ रहा है।

क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.93 फीसदी कम होकर 88.64 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई है। क्रूड ऑयल में इस बड़ी गिरावट से भारत को भी राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है।

रुपये में मजबूती

क्रूड ऑयल का भाव गिरने का असर भारतीय रुपया पर भी दिख रहा है। आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 67 पैसे मजबूत होकर 95.18 पर खुला। रुपये में मजबूती के चलते भी मार्केट का सेंटीमें बेहतर हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख