return to news
  1. कोफोर्ज का AI एक्सपेंशन तेज, पोलैंड के Kraków सेंटर में बढ़ेगी वर्कफोर्स, शेयरों में दिखा एक्शन

मार्केट न्यूज़

कोफोर्ज का AI एक्सपेंशन तेज, पोलैंड के Kraków सेंटर में बढ़ेगी वर्कफोर्स, शेयरों में दिखा एक्शन

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 01, 2026, 10:10 IST

सारांश

कोफोर्ज लिमिटेड के शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दरअसल कंपनी ने एआई एक्सपेंशन को लेकर अपना प्लान शेयर किया है, जिसके बाद यह तेजी देखने को मिली।

शेयर सूची

COFORGE
--
कोफोर्ज

कोफोर्ज लिमिटेड के शेयरों में आज तेजी का कारण क्या है? (Photo: Shutterstock)

आईटी सर्विसेज कंपनी कोफोर्ज ने यूरोप में अपने कारोबार और AI बेस्ड इंजीनियरिंग क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने पोलैंड के Kraków स्थित अपने इंजीनियरिंग सेंटर के विस्तार की घोषणा की है। जिसका असर आज कोफोर्ज के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में कोफोर्ज के शेयर 3% से ज्यादा यानी कि करीब 55 रुपये तक चढ़कर 1,805 रुपये प्रति शेयर तक भी पहुंच गए थे। कोफोर्ज के मुताबिक यह सेंटर अब रणनीतिक AI इंजीनियरिंग और नियरशोर डिलीवर हब के रूप में काम कर रहा है। कंपनी ने बताया कि यूरोप उसके लिए एक महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Kraków सेंटर में तेजी से बढ़ रही टीम

कोफोर्ज ने Kraków इंजीनियरिंग सेंटर की शुरुआत 2025 में की थी। शुरुआत में यह सेंटर एक प्रमुख क्लाइंट के लिए काम कर रहा था, लेकिन अब यह मल्टी-क्लाइंट और मल्टी-प्रैक्टिस सेंटर बन चुका है। यहां AI-फर्स्ट इंजीनियरिंग, क्लाउड और मॉडर्नाइजेशन जैसी सर्विसेज दी जा रही हैं।

कंपनी के अनुसार, इस सेंटर में अब 375 से ज्यादा इंजीनियर काम कर रहे हैं। कोफोर्ज की योजना 2027 तक यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 660 से अधिक करने की है। यह विस्तार AI-enabled इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज की बढ़ती मांग को देखते हुए किया जा रहा है।

AI और क्लाउड सर्विसेज पर कोफोर्ज का फोकस

Kraków सेंटर कोफोर्ज की AI-फर्स्ट रणनीति का अहम हिस्सा बन गया है। कंपनी के अनुसार यहां AI इंजीनियरिंग के साथ-साथ क्लाउड और मॉडर्नाइजेशन सर्विसेज पर भी काम किया जा रहा है। कोफोर्ज के सीओओ सुनील फर्नांडिस ने कहा कि Kraków सेंटर का तेजी से विस्तार AI-enabled इंजीनियरिंग की बढ़ती मांग और ऐसे डिलीवरी मॉडल की जरूरत को दिखाता है, जिसमें प्रॉक्सिमिटी, स्पेशलाइज्ड टैलेंट और स्पीड शामिल हों। कंपनी का कहना है कि यहां हाइब्रिड ह्यूमन और एजेंट मोड स्क्वॉड्स के जरिए इनोवेशन को तेज करने और बिजनेस आउटकम देने पर ध्यान दिया जा रहा है।

20,000 वर्ग फीट का नया वर्कस्पेस

बढ़ती मांग और कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए कोफोर्ज ने Kraków सेंटर में 20,000 वर्ग फीट से ज्यादा का नया वर्कस्पेस भी जोड़ा है। यह सेंटर ट्रैवल, बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स, रिटेल और एंटरप्राइज सर्विसेज जैसे कई सेक्टर्स के ग्राहकों को सर्विसेज दे रहा है। Kraków यूरोप के प्रमुख टेक्नॉलिजी हब्स में शामिल है। यहां उपलब्ध इंजीनियरिंग टैलेंट और यूरोपीय और यूके टाइम जोन्स के करीब होने के कारण कंपनी को क्लाइंट्स के साथ बेहतर कोऑर्डिशेन में मदद मिलती है।

कोफोर्ज की AI-Native रणनीति क्या है?

कोफोर्ज खुद को AI-नेटिव इंजीनियरिंग सर्विसेज लीडर के रूप में पेश करती है। इसके मॉडल में AI एजेंट्स और AI-enabled वर्कफोर्स को शामिल किया गया है। कंपनी के अनुसार उसका लक्ष्य सिर्फ AI एक्सपेरिमेंटेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑपरेटिंग कॉस्ट्स कम करना, साइकल टाइम्स तेज करना, कनर्जन रेट्स बढ़ाना और लंबे समय में मार्जिन्स में सुधार जैसे बिजनेस आउटकम्स हासिल करना है। Kraków सेंटर का विस्तार इसी व्यापक AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रैटजी का हिस्सा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख