return to news
  1. Coal India Ltd. Shares: महाराष्ट्र में दुर्लभ खनिज ब्लॉक के लिए कंपनी को मिला लाइसेंस, शेयरों में दिखी हलचल

मार्केट न्यूज़

Coal India Ltd. Shares: महाराष्ट्र में दुर्लभ खनिज ब्लॉक के लिए कंपनी को मिला लाइसेंस, शेयरों में दिखी हलचल

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 21, 2026, 09:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Coal India Ltd. Shares: यह कदम कोल इंडिया की दुर्लभ खनिज स्रोत में विस्तार करने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है। इसका कारण दुर्लभ खनिज इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिक परिवहन और रक्षा उपयोग के लिए बहुत जरूरी हैं।

शेयर सूची

कोल इंडिया लिमिटेड

क्यों कोल इंडिया के शेयरों में दिख रही है हलचल?

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसे महाराष्ट्र में कवलापुर दुर्लभ खनिज (Rare Earth Element, REE) ब्लॉक के लिए खनन मंत्रालय से खनिज रियायत लाइसेंस मिला है। मंगलवार को यह खबर आई और आज कोल इंडिया लिमिटेड के शेयरों पर इसका पॉजिटिव असर नजर आ रहा है। कोल इंडिया के शेयरों में .60% यानी कि 2.50 रुपये से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। शुरुआती सेशन में कोल इंडिया के शेयर 417-418 रुपये के बीच ट्रेड होते नजर आए। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि खननकर्ता के पास ब्लॉक का लाइसेंस पांच साल के लिए होगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस डेवलपमेंट को खननकर्ता कंपनी के सामरिक दुर्लभ खनिज खंड (स्ट्रैटजिक रेयर अर्थ डिवीजन) में विविधीकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। खनिज ब्लॉक के ब्यौरे के अनुसार, आरईई ब्लॉक नागपुर जिले की रामटेक तहसील के कवलापुर गांव में है और लगभग 398.23 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस ब्लॉक में दुर्लभ खनिज के भूशास्त्रीय स्रोत लगभग 2 करोड़ 79.5 लाख टन होने का अनुमान है।

यह कदम कोल इंडिया की दुर्लभ खनिज स्रोत में विस्तार करने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है। इसका कारण दुर्लभ खनिज इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिक परिवहन और रक्षा उपयोग के लिए बहुत जरूरी हैं। यह डेवलपमेंट, रणनीतिक रूप से जरूरी खनिजों के घरेलू स्रोतों को सुरक्षित करने और आयात पर निर्भरता कम करने के भारत के प्रयास से भी मेल खाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख