return to news
  1. पावर सेक्टर में BHEL का दम, अडानी पावर ने दिए ₹28,000 करोड़ तक के ऑर्डर, शेयरों में हलचल

मार्केट न्यूज़

पावर सेक्टर में BHEL का दम, अडानी पावर ने दिए ₹28,000 करोड़ तक के ऑर्डर, शेयरों में हलचल

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 04, 2026, 09:28 IST

सारांश

अडानी पावर से मिले चार बड़े कॉन्ट्रैक्ट बीएचईएल के लिए एक महत्वपूर्ण कारोबारी उपलब्धि हैं। 6,400 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाली इन परियोजनाओं और 28,000 करोड़ रुपये तक के संभावित अनुबंध मूल्य के कारण कंपनी अब निवेशकों के रडार पर रह सकती है।

शेयर सूची

BHEL
--
BHEL

बीएचईएल की बड़ी छलांग! अडानी पावर से मिले चार मेगा प्रोजेक्ट (Photo: Shutterstock)

पब्लिक सेक्टर की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को दमदार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को अडानी पावर पावर लिमिटेड से चार बड़े पावर प्रोजेक्ट्स के लिए महत्वपूर्ण ऑर्डर मिले हैं। इन अनुबंधों की कुल संभावित कीमत 28,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इस बड़े ऑर्डर के बाद बीएचईएल की ऑर्डर बुक और भविष्य की कारोबारी संभावनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके बाद आज बीएचईएल के शेयरों में कुछ तेजी भी देखने को मिली है। बीएचईएल के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 3% यानी कि 11-12 रुपये के आप-पास उछलकर 411.65 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बीएचईएल ने आज शेयर मार्केट को दी गई नियामकीय सूचना में इन ऑर्डर की जानकारी शेयर की। कंपनी के मुताबिक, अडानी पावर ने उसे चार प्रोजेक्ट्स के लिए ठेका दिया है। प्रत्येक परियोजना की क्षमता 2×800 मेगावाट यानी 1,600 मेगावाट है। इस तरह चारों परियोजनाओं की संयुक्त क्षमता 6,400 मेगावाट होगी।

₹20,000 करोड़ से ₹28,000 करोड़ तक की डील

बीएचईएल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रत्येक परियोजना के अनुबंध का मूल्य 5,000 करोड़ रुपये से 7,000 करोड़ रुपये के बीच है। यह मूल्य जीएसटी को छोड़कर है। इस आधार पर चारों परियोजनाओं का कुल संभावित मूल्य 20,000 करोड़ रुपये से 28,000 करोड़ रुपये तक बैठता है।

यह ऑर्डर बीएचईएल के लिए बड़े व्यावसायिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने प्रत्येक परियोजना के अनुबंध का अलग-अलग अंतिम मूल्य सार्वजनिक नहीं किया है।

बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर की करेगी सप्लाई

इन चारों परियोजनाओं के लिए बीएचईएल को बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर के साथ संबंधित सहायक उपकरणों की आपूर्ति करनी होगी। इसके अलावा कंपनी को अनुबंध के अनुसार निर्धारित सेवाएं भी उपलब्ध करानी होंगी।

बिजली उत्पादन संयंत्रों में इन उपकरणों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में इन परियोजनाओं के लिए उपकरणों की आपूर्ति और संबंधित सेवाओं का ठेका मिलना बीएचईएल की विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षमताओं के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

घरेलू ऑर्डर, ग्राहक की जरूरत के मुताबिक होगा काम

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में स्पष्ट किया है कि ये सभी अनुबंध घरेलू इकाई अडानी पावर लिमिटेड से प्राप्त हुए हैं। परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा ग्राहक की परियोजना संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार तय होगी।

बीएचईएल ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली कंपनी में उसके प्रमोटर या प्रमोटर समूह का कोई हित नहीं है। साथ ही, ये अनुबंध संबंधित पक्षों के बीच लेनदेन की श्रेणी में नहीं आते हैं।

BHEL के शेयरों पर क्यों रहेगी नजर?

अडानी पावर से मिले ये बड़े ऑर्डर बीएचईएल के कारोबारी प्रदर्शन के लिहाज से अहम हैं। इतने बड़े ठेके से कंपनी को आने वाले समय में उपकरण निर्माण, सप्लाई और प्रोजेक्ट्स सर्विसेज से जुड़ा काम मिलेगा। निवेशकों की नजर अब इन प्रोजेक्ट्स के एग्जिक्यूशन, ऑर्डर से होने वाली वास्तविक आय और भविष्य में कंपनी के मार्जिन पर रह सकती है। हालांकि, केवल बड़े ऑर्डर मिलने से शेयर में तेजी की गारंटी नहीं होती। वास्तविक वित्तीय प्रभाव परियोजनाओं के एग्जिक्यूशन और प्रॉफिटिबिलिटी पर निर्भर करेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories