return to news
  1. बिहार पुलिस के लिए 1,100 इलेक्ट्रिक बाइक बनाने का मिला ठेका, छोटकू शेयर में हलचल की उम्मीद

मार्केट न्यूज़

बिहार पुलिस के लिए 1,100 इलेक्ट्रिक बाइक बनाने का मिला ठेका, छोटकू शेयर में हलचल की उम्मीद

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 04, 2026, 08:54 IST

सारांश

कंपनी के अनुसार, BlazeX इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसे सामान्य 10A पावर सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है, जिससे संस्थानों को चार्जिंग के लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरी तरह निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती।

शेयर सूची

RTNINDIA
--
रतनइंडिया एंटरप्राइजेज

Revolt Motors की बड़ी उपलब्धि, बिहार पुलिस खरीदेगी 1,100 BlazeX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Photo: Shutterstock)

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। इसके बीच रिवोल्ट मोटर्स को बिहार पुलिस से पेट्रोलिंग ऑपरेशन के लिए 1,100 BlazeX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर इलेक्ट्रिक बाइक्स के इस्तेमाल को व्यक्तिगत ग्राहकों से आगे बढ़ाकर सरकारी विभागों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। रिवोल्ट मोटर्स, रतनइंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और कंपनी के मुताबित भारत की नंबर-1 इलेक्ट्रिक बाइक ब्रांड है। बिहार पुलिस के इस ऑर्डर के बाद आज रतनइंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। रतनइंडिया एंटरप्राइजेज का शेयर कल यानी कि मंगलवार को 2.22% यानी कि 54 पैसे चढ़कर 24.91 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुआ था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बिहार पुलिस का यह ऑर्डर संस्थागत मोबिलिटी सेगमेंट में कंपनी की संभावनाओं को मजबूत करता है। बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की तैनाती से अन्य राज्य पुलिस बलों, रक्षा संगठनों, सरकारी विभागों, पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों और संस्थानों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की रुचि बढ़ सकती है।

पेट्रोलिंग के लिए BlazeX क्यों खास?

पुलिस पेट्रोलिंग में मोटरसाइकिल की उपयोगिता केवल उसकी रफ्तार और प्रदर्शन तक सीमित नहीं होती। चार्जिंग की सुविधा, एक बार चार्ज करने पर तय की जाने वाली दूरी और जरूरी उपकरणों को साथ रखने की क्षमता भी महत्वपूर्ण होती है। Revolt BlazeX इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं प्रदान करती है।

कंपनी के अनुसार, BlazeX इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसे सामान्य 10A पावर सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है, जिससे संस्थानों को चार्जिंग के लिए विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरी तरह निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी रिमूवेबल बैटरी चार्जिंग के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराती है। वहीं, अंडर-सीट स्टोरेज में चार्जर रखने की सुविधा इसे रोजाना के संचालन के लिए अधिक व्यावहारिक बनाती है।

बाइक में इनबिल्ट GPS भी दिया गया है, जो लोकेशन आधारित सुविधाओं और गाड़ी ट्रैकिंग में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, पेट्रोल बाइक की तुलना में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की परिचालन और रखरखाव लागत कम होने से बड़े सरकारी बेड़ों के लिए खर्च में बचत की संभावना बनती है।

नवंबर 2026 तक डिलीवरी का लक्ष्य

RattanIndia Enterprises Limited की चेयरपर्सन अंजलि रतन ने कहा कि बिहार पुलिस से 1,100 इलेक्ट्रिक बाइक्स का ऑर्डर मिलना रिवोल्ट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने संस्थागत मोबिलिटी को इलेक्ट्रिक बाइक के उपयोग का विस्तार करने वाला एक अहम अवसर बताया।

कंपनी के मुताबिक, बाइक्स की डिलीवरी पटना में की जाएगी। अनुबंध के अनुसार ऑर्डर पूरा करने की समयसीमा जनवरी 2027 है, जबकि रिवोल्ट मोटर्स नवंबर 2026 तक डिलीवरी पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कंपनी के पास 60,000 से अधिक राइडर्स का समुदाय और देशभर में 182 से ज्यादा डीलरशिप का नेटवर्क है। बिहार पुलिस का यह ऑर्डर रिवोल्ट मोटर्स के लिए संस्थागत कारोबार में विस्तार और सरकारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाजार में नई संभावनाओं का संकेत देता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories