return to news
  1. M.K. Sons Fine Jewels लिमिटेड के शेयरों का कैसा रहा मार्केट डेब्यू, निवेशकों को मिला कितना प्रॉफिट?

मार्केट न्यूज़

M.K. Sons Fine Jewels लिमिटेड के शेयरों का कैसा रहा मार्केट डेब्यू, निवेशकों को मिला कितना प्रॉफिट?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 04, 2026, 09:44 IST

सारांश

M.K. Sons Fine Jewels IPO को अंतिम दिन 5.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी की लॉन्गटर्म संभावनाएं नए शोरूम, ब्रांड विस्तार और वित्तीय प्रदर्शन पर निर्भर करेंगी।

M.K. Sons Fine Jewels IPO

M.K. Sons Fine Jewels IPO की लिस्टिंग (Photo: Shutterstock)

एमके सन्स फाइन ज्वेल्स लिमिटेड के शेयर आज मार्केट डेब्यू कर चुके हैं। एमके सन्स फाइन ज्वेल्स आईपीओ की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर हो गई है। एमके सन्स फाइन ज्वेल्स के शेयर एनएनई पर 5.56% प्रीमियम यानी कि 9 रुपये के प्रॉफिट के साथ 171 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। वहीं बीएसई पर इसके शेयर 5.93% यानी कि 9.60 रुपये के प्रॉफिट के साथ 171.60 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के मार्केट डेब्यू के साथ नजर डालते हैं, बिजनेस मॉडल, ग्रोथ प्लान और सब्सक्रिप्शन स्टेटस पर। ज्वेलरी सेक्टर में सोने, हीरे और अन्य आभूषणों की मांग के साथ-साथ ग्राहकों की बदलती पसंद कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा करती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी का बिजनेस मॉडल और कारोबार

एमके सन्स फाइन ज्वेल्स लिमिटेड साल 2012 से ज्वेलरी रिटेल कारोबार में एक्टिव है। कंपनी सोने, डायमंड और क्यूबिक जिरकोनिया (CZ) ज्वेलरी की बिक्री अपने खुद के शोरूम नेटवर्क के जरिए करती है। इसके प्रोडक्ट्स में पारंपरिक ब्राइडल ज्वेलरी, आधुनिक डिजाइन और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से ज्वेलरी शामिल हैं। कंपनी की प्रमुख बाजार उपस्थिति मुंबई और अहमदाबाद में है। जून 2026 तक इसके पांच शोरूम संचालित थे।

आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

एमके सन्स फाइन ज्वेल्स आईपीओ को निवेशकों से कुल 5.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। QIB कैटेगरी को 1.84 गुना, NII/HNI कैटेगरी को 14.12 गुना और रिटेल कैटेगरी को 3.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। सबसे ज्यादा डिमांड गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से दिखाई दी।

कंपनी की ग्रोथ प्लान और IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल

कंपनी के IPO का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करना है। IPO से मिले फ्रेश इश्यू की रकम में से लगभग 152.84 करोड़ रुपये महाराष्ट्र में एक नया शोरूम स्थापित करने और गुजरात में मौजूदा शोरूम के विस्तार के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, 30 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट में किया जाएगा। बचे फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

एमके सन्स फाइन ज्वेल्स ने पिछले सालों में कारोबार और मुनाफे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। FY24 में रेवेन्यू 217.30 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 8.20 करोड़ रुपये, FY25 में रेवेन्यू 351.28 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 23.26 करोड़ रुपये FY26 में रेवेन्यू 538.74 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 51.80 करोड़ रुपये रहा। FY26 में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 53% बढ़ा, जबकि नेट प्रॉफिट में 123% से अधिक की वृद्धि हुई। जून 2026 तिमाही में कंपनी ने 101.44 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 15.02 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

निवेशकों के लिए जोखिम और निष्कर्ष

कंपनी के एक्सपेंशन प्लान, बढ़ता रेवेन्यू और मजबूत लाभ वृद्धि इसके पॉजिटिव पहलू हैं। वहीं सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, इन्वेंट्री की अधिक पूंजी आवश्यकता, ज्वेलरी सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और नए शोरूम की सफलता प्रमुख जोखिम हैं। IPO में OFS के तहत 55.08 करोड़ रुपये की रकम प्रमोटर शेयर बिक्री से संबंधित है, जो कंपनी को सीधे हासिल नहीं होती।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories