return to news
  1. BHEL को मिला ₹21,000 का धांसू ऑर्डर, शेयरों में दिखा एक्शन, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

BHEL को मिला ₹21,000 का धांसू ऑर्डर, शेयरों में दिखा एक्शन, हर डीटेल यहां

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 05, 2026, 14:36 IST

सारांश

BHEL Shares: बीएचईएल के शेयरों में आज काफी एक्शन देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयरों में 3% की तेजी देखी गई, हालांकि बाद में कंपनी के शेयर लाल में ट्रेड होते दिखे। किस वजह से शेयरों में एक्शन देखने को मिला?

शेयर सूची

BEL
--
बीएचईएल

बीएचईएल के शेयरों में आज क्यों दिख रहा एक्शन? (Photo: Shutterstock)

BHEL Shares: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) के शेयरों में आज काफी एक्शन देखने को मिला। मार्केट बंद होने से कुछ देर पहले बीएचईएल के शेयर .051% यानी कि .20 पैसे गिरकर 389 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। वहीं दिन में एक समय शेयरों में करीब 2.6% की बढ़त देखने को मिली थी और शेयर 400 रुपये प्रति शेयर तक ट्रेड हुए थे। दरअसल शेयरों में ये एक्शन एक धांसू ऑर्डर के चलते देखने को मिला। बीएचईएल को ₹21,000 करोड़ का एक बड़ा ऑर्डर मिला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह ऑर्डर मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (Meja Urja Nigam Private Ltd., MUNPL) द्वारा दिया गया है, जो NTPC लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) का जॉइंट वेंचर है। इसमें डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैनुफैक्चरिंग, सप्लाई, कंस्ट्रक्सन, स्थापना, टेस्टिंग और कमीशनिंग काम सहित ईपीसी पैकेज शामिल है। BHEL ने आगे बताया कि उसे 4 जून, 2026 को मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित 3x800 मेगावाट मेजा सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट (चरण-II) के ईपीसी पैकेज के लिए अवॉर्ड अधिसूचना (NoA) मिली हुई है। यह ऑर्डर ईपीसी पैकेज के लिए सुविधाओं के पूर्ण होने (COF) के साथ अवॉर्ड अधिसूचना (NoA) की तारीख से 70 महीनों के भीतर एग्जिक्यूट किया जाना है।

इस सप्ताह, BHEL ने एक नाइजीरियाई कंपनी से ₹2,000-₹2,500 करोड़ का एक और ऑर्डर प्राप्त किया है। इस ऑर्डर में नाइजीरिया के डांगोटे इंडस्ट्रीज फ्री जोन में स्थित एक पेट्रोलियम रिफाइनरी और पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट के लिए आठ गैस टरबाइन जनरेटर पैकेज के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति और स्थापना एवं चालू करने के पर्यवेक्षण का कार्य शामिल है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख