return to news
  1. नेट प्रॉफिट में 146% का ग्रोथ दर्ज करने वाली इस सरकारी कंपनी को रेलवे से मिला बड़ा प्रोजेक्ट, शेयर 6 फीसदी उछला

मार्केट न्यूज़

नेट प्रॉफिट में 146% का ग्रोथ दर्ज करने वाली इस सरकारी कंपनी को रेलवे से मिला बड़ा प्रोजेक्ट, शेयर 6 फीसदी उछला

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड September 08, 2026, 10:40 IST

सारांश

BCPL रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिविजन से 54.74 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए एल1 बिडर बनकर उभरी है। कंपनी का काम ओवरएज्ड कैटेनरी और कांटेक्ट वायर बदलना है। इसके अलावा कंपनी का पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट भी 146.34% बढ़कर 3.03 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

bcpl-railway-infrastructure-emerges-l1-bidder

ईस्टर्न रेलवे के प्रोजेक्ट के लिए BCPL रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी। | Image: Shutterstock

रेलवे सेक्टर की कंपनी BCPL रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए ईस्टर्न रेलवे से एक बड़ी और अच्छी खबर आई है। कंपनी ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिविजन के एक खास प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली यानी L1 बिडर बनकर उभरी है। यह टेंडर टेंडर नंबर TRD-WC-T-2026-27-11 के तहत जारी किया गया था। यह काम ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ा हुआ है, जिसकी कुल वैल्यू जीएसटी मिलाकर 54.74 करोड़ रुपये है। छोटे मार्केट कैप वाली इस कंपनी के लिए यह ऑर्डर बहुत अहम माना जा रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्रोजेक्ट में क्या काम करेगी कंपनी?

इस टेंडर के तहत कंपनी को रेलवे इलेक्ट्रिकल लाइन्स और इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का काम मिला है। इसमें दुर्गापुर से सीतारामपुर सेक्शन के बीच पुराने हो चुके कैटेनरी वायर, कांटेक्ट वायर और ड्रॉपर्स को बदलने का काम शामिल है। इसके साथ ही आसनसोल डिविजन के पानागढ़ से वारिया सेक्शन में पुराने पड़े स्ट्रक्चर्स को भी बदला जाएगा। BCPL रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर 25KV, 50हर्ट्ज सिंगल फेज ट्रैक्शन ओवरहेड इक्विपमेंट के डिजाइन, ड्राइंग, सप्लाई और उसको चालू करने के काम में लगी हुई है।

कंपनी का मार्केट कैप और ऑर्डर बुक कैसा है?

BCPL रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर का मार्केट कैप लगभग 115.48 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से 54.74 करोड़ रुपये का यह नया ऑर्डर कंपनी के साइज के मुकाबले काफी बड़ा माना जा रहा है। इस ऑर्डर से कंपनी की मिड टर्म आर्डर पाइपलाइन को बहुत मजबूती मिली है। एक बार आसनसोल डिविजन से फॉर्मल लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी होने के बाद, कंपनी को आने वाली तिमाहियों के लिए एक बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी मिल जाएगी।

नेट प्रॉफिट में 146% से ज्यादा का उछाल

प्रोजेक्ट मिलने के साथ ही कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी काफी मजबूत रहा है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में कंपनी का कंसोलिडेटेड सेल्स 74.94 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही (Q1 FY26) के 66.79 करोड़ रुपये से 12.20% ज्यादा है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी बेहतर हुआ है, जिससे कंपनी की ओवरऑल ग्रोथ को सपोर्ट मिला है।

बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की वजह से कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जबरदस्त बढ़ा है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 3.03 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में यह आंकड़ा सिर्फ 1.23 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी के नेट प्रॉफिट में 146.34% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारतीय रेलवे में लगातार हो रहे इलेक्ट्रिफिकेशन और मॉडर्नाइजेशन के काम से इस सेक्टर की कंपनियों को लगातार नए ऑर्डर्स मिल रहे हैं। BCPL जैसी छोटी और स्पेशलाइज्ड कंपनियों को डिविजन लेवल के टेंडर्स में काफी फायदा मिलता है। इन छोटे टेंडर्स में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप्स मुकाबला नहीं करते, जिससे BCPL जैसी कंपनियां आसानी से अपना ऑपरेटिंग मार्जिन 8 से 10% के आसपास बनाए रखने में कामयाब रहती हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख