return to news
  1. Bajaj Finance Q2 results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹4875 करोड़ पर, NII में भी 22% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Bajaj Finance Q2 results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹4875 करोड़ पर, NII में भी 22% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड November 10, 2025, 18:39 IST

सारांश

Bajaj Finance की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) तिमाही के दौरान ₹10785 करोड़ रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही (Q2FY25) के ₹8838 करोड़ से 22% अधिक है। बजाज फाइनेंस के शेयरों में आज 1.76 फीसदी की तेजी रही और यह स्टॉक BSE पर 1085.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

शेयर सूची

Bajaj Finance

Bajaj Finance का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.89 फीसदी बढ़कर 4875.36 करोड़ रुपये हो गया।

Bajaj Finance Q2 results: बजाज फाइनेंस ने आज 10 नवंबर को FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.89 फीसदी बढ़कर 4875.36 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में NBFC ने ₹3999.73 करोड़ का मुनाफा कमाया था। बजाज फाइनेंस के शेयरों में आज 1.76 फीसदी की तेजी रही और यह स्टॉक BSE पर 1085.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 6.75 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance की NII 22% बढ़ी

बजाज फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) तिमाही के दौरान ₹10785 करोड़ रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही (Q2FY25) के ₹8838 करोड़ से 22% अधिक है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इसके एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 24% की सालाना बढ़ोतरी रही जो ₹4.62 लाख करोड़ हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹3.74 लाख करोड़ थी।

Bajaj Finance की एसेट क्वालिटी कमजोर

कंपनी की एसेट क्वालिटी में थोड़ी कमजोर हुई है। इसका ग्रॉस एनपीए (GNPA) बढ़कर 1.24% हो गया है, जो पिछले साल 1.06% था और पिछले तिमाही में 1.03% था। इसी तरह, नेट एनपीए (NNPA) भी बढ़कर 0.60% हो गया है, जबकि पिछले साल यह 0.46% और पिछली तिमाही में 0.50% था।

कंपनी के लोन लॉस और प्रोविजन 19% बढ़कर ₹2,269 करोड़ हो गए हैं। पिछले साल इन्हीं के लिए ₹1909 करोड़ रखे गए थे। सितंबर 2025 की तिमाही में कंपनी ने 1.21 करोड़ नए लोन दिए, जो पिछले साल की इसी अवधि में दिए गए 0.969 करोड़ लोन से 26% ज्यादा हैं। कंपनी के कुल ग्राहक अब 11.064 करोड़ हो गए हैं, जो पिछले साल 9.2 करोड़ थे। यानी 20% की बढ़त।

S&P Global ने कंपनी की लॉन्ग-टर्म रेटिंग को BBB-/Positive से BBB/Stable किया है। Moody’s ने भी कंपनी को Baa3 Corporate Family Rating दी है और पहले की पुरानी रेटिंग वापस ले ली है। यह सुधार भारत की सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड के बाद आया है।

अगला लेख