return to news
  1. Bajaj Consumer Care का मुनाफा 85% बढ़ा, नेट सेल्स में भी 28% का उछाल

मार्केट न्यूज़

Bajaj Consumer Care का मुनाफा 85% बढ़ा, नेट सेल्स में भी 28% का उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 14:49 IST

सारांश

Bajaj Consumer Care ने बताया कि उसका प्रमुख ब्रांड Almond Drops Hair Oil (ADHO) लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। घरेलू बाजार में इस ब्रांड की बिक्री में करीब 30% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही, पिछले तिमाही के मुकाबले भी इसकी ग्रोथ मजबूत बनी रही।

शेयर सूची

Bajaj Consumer Care

Bajaj Consumer Care का कारोबार सभी प्रमुख सेगमेंट में मजबूत रहा।

FMCG कंपनी Bajaj Consumer Care ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने शानदार नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कारोबार सभी प्रमुख सेगमेंट में मजबूत रहा। इसी का असर कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे पर भी देखने को मिला। हालांकि तिमाही नतीजों के बीच इसके शेयरों में गिरावट नजर आई। यह स्टॉक BSE पर 1.10 फीसदी गिरकर 660.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Consumer Care के नतीजे

Bajaj Consumer Care के अनुसार जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट सेल्स सालाना आधार पर 28.3% बढ़कर 341.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कुल ऑपरेटिंग इनकम 24.9% बढ़कर 341.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान EBITDA 101.4% बढ़कर 84.4 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा (PAT) भी 84.5% बढ़कर 70.7 करोड़ रुपये रहा।

Almond Drops Hair Oil का प्रदर्शन रहा मजबूत

कंपनी ने बताया कि उसका प्रमुख ब्रांड Almond Drops Hair Oil (ADHO) लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। घरेलू बाजार में इस ब्रांड की बिक्री में करीब 30% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही, पिछले तिमाही के मुकाबले भी इसकी ग्रोथ मजबूत बनी रही।

Bajaj Consumer Care ने नतीजों पर क्या कहा?

Bajaj Consumer Care के मुताबिक पैक साइज में बदलाव को ध्यान में रखने के बाद भी उत्पाद की बिक्री (वॉल्यूम ग्रोथ) शुरुआती दहाई में रही। वहीं, छोटे और किफायती पैक (Low Unit Packs), जैसे सैशे और कम कीमत वाले पैक, ब्रांड की औसत ग्रोथ से भी तेज बढ़े। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों के बीच ब्रांड की पकड़ और बाजार में उसकी मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है।

कंपनी ने कहा कि वेस्ट एशिया संकट की वजह से आई रुकावटों के बीच लीडरशिप और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स में बदलाव के बाद इंटरनेशनल बिजनेस ने कम बेस के बावजूद एक मजबूत तिमाही का प्रदर्शन किया। कंपनी ने आगे कहा कि नेपाल और बांग्लादेश जैसे फोकस मार्केट में लगातार डबल-डिजिट टॉपलाइन ग्रोथ देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख