return to news
  1. Laser Power & Infra IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, अब तक 7.77 गुना सब्सक्राइब

मार्केट न्यूज़

Laser Power & Infra IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, अब तक 7.77 गुना सब्सक्राइब

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 13:57 IST

सारांश

Laser Power & Infra IPO: यह IPO कुल 742 करोड़ रुपये का है। इसमें 542 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि 200 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे।

आईपीओ

Laser Power & Infra IPO में निवेश करने के लिए एक लॉट में 70 शेयर खरीदने होंगे।

Laser Power & Infra के IPO में आज 13 जुलाई को सब्सक्रिप्शन का आखिरी मौका है। इस आईपीओ को आज निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह अब तक 7.77 गुना सब्सक्राइब हो गया है। BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इसे कुल 19,88,07,350 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 2,55,86,207 शेयर हैं। बता दें कि कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 203 रुपये से 214 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Laser Power & Infra IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 7.48 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 19.05 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 3.10 गुना
  • टोटल- 7.77 गुना
  • (BSE, 13 Jul 2026 | 01:32:00 PM)

Laser Power & Infra IPO के बारे में

यह IPO कुल 742 करोड़ रुपये का है। इसमें 542 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि 200 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। कंपनी IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी। कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसकी ब्रांड पहचान मजबूत होगी और निवेशकों के लिए शेयरों में कारोबार करना आसान होगा।

लॉट साइज और जरूरी तारीखें

IPO में निवेश करने के लिए एक लॉट में 70 शेयर खरीदने होंगे। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 14 जुलाई को होने की उम्मीद है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 16 जुलाई तय की गई है।

एंकर निवेशकों से जुटाए 222.6 करोड़ रुपये

IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 222.6 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड, एडलवाइस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस और सोसाइटी जनरल जैसे बड़े निवेशक शामिल हैं।

क्या करती है कंपनी?

लेजर पावर एंड इंफ्रा मैन्युफैक्चरिंग और EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कारोबार में काम करती है। कंपनी पावर केबल, एल्युमिनियम वायर रॉड, कंडक्टर, एरियल बंच्ड केबल और बिजली ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन में इस्तेमाल होने वाले अन्य उत्पाद बनाती है। इसके पश्चिम बंगाल में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का परिचालन राजस्व 2,326 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 151 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2026 तक कंपनी के पास 3,243 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था, जो आने वाले समय में उसके कारोबार की मजबूती को दर्शाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख